फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ और अंबानी भी उत्तराखंड में, वहीं रुके जहां हैं विराट-अनुष्का, आखिर क्यों?

Thu, 29 Dec 2016 11:10 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, डोईवाला, नरेंद्र नगर
विज्ञापन
1 of 11
amitabh bachchan and anil ambani - फोटो : AmarUjala
नए साल के पहले उत्तराखंड में सेलीब्रिटीज का पहुंचना शुरू हो गया है। विराट और अनुष्का के बाद अब बृहस्पतिवार को महानायक अमिताभ बच्चन विशेष विमान से देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उतरे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
amitabh bachchan and anil ambani - फोटो : AmarUjala
उनके साथ उनकी पत्नी व फिल्म अभिनेत्री जया बच्चन, पारिवारिक मित्र एवं उद्योगपति अनिल अंबानी और उनकी पत्नी टीना अंबानी भी आए हैं। यहां से वे गाड़ियों के काफिले में सवार होकर नरेंद्र नगर स्थित होटल आनंदा पहुंचे।
विज्ञापन

3 of 11
amitabh bachchan and anil ambani - फोटो : AmarUjala
होटल प्रबंधन व प्रशासन के अनुसार अमिताभ एक जनवरी रविवार तक यहां रुकेंगे। गौरतलब है कि उसी होटल में भारतीय टेस्ट टीम कप्तान विराट कोहली अभिनेत्री और दोस्त अनुष्का शर्मा के साथ पिछले कई दिनों से ठहरे हुए हैं, जहां बिग बी और अंबानी फैमिली पहुंची है।

4 of 11
amitabh bachchan and anil ambani - फोटो : AmarUjala
सूत्रों से खबर है कि नए साल के दौरान ही विराट और अनुष्का सगाई करने वाले हैं। माना जा रहा है सगाई के सिलसिले में ही इस होटल में नामी हस्तियां पहुंच रही हैं।
विज्ञापन

5 of 11
amitabh bachchan and anil ambani - फोटो : AmarUjala
बच्चन फैमिली और अनिल अंबानी के पहुंचने की खबरें भी पहले से आ चुकीं थी। ऐसे में जब दोनों पहुंचे तो एक बार फिर से विराट और अनुष्का की सगाई की खबरों पर चर्चा तेज हो गई है।
विज्ञापन

6 of 11
amitabh bachchan and anil ambani - फोटो : AmarUjala
महानायक अमिताभ बच्चन बृहस्पतिवार की दोपहर विशेष विमान से पत्नी जया बच्चन, उद्योगपति अनिल अंबानी और उनकी पत्नी टीना अंबानी संग जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचे।
विज्ञापन

7 of 11
amitabh bachchan and anil ambani - फोटो : AmarUjala
बिग बी के आने की सूचना मिलने पर पहले से उनके चाहने वाले और मीडिया के लोग एयरपोर्ट पर एकत्रित हो गए थे। नीले रंग की गर्म जैकेट पहने जैसे ही अमिताभ एयरपोर्ट से बाहर आए, प्रशंसक मोबाइल से उनकी फोटो लेने लगे।

8 of 11
amitabh bachchan and anil ambani - फोटो : AmarUjala
काफी संख्या में लोग अपने चहेते स्टार की एक झलक पाने को बेताब दिखे। टर्मिनल से बाहर निकलते ही महज दो मिनट के बाद अमिताभ बच्चन वाहनों में बैठकर नरेंद्रनगर के लिए रवाना हुए।

9 of 11
amitabh bachchan and anil ambani - फोटो : AmarUjala
अपराह्न 2.35 बजे टोयटा की एंडेवर गाड़ी से सुपर स्टार अमिताभ बच्चन होटल पहुंचे। गाड़ी में सबसे आगे अंबानी ड्राइवर के बगल वाली सीट पर बैठे थे, जबकि उनके पीछे की सीट पर अमिताभ बच्चन, उनके साथ टीना अंबानी और जया बच्चन बैठी थीं।

10 of 11
amitabh bachchan and anil ambani - फोटो : AmarUjala
वहीं, दूसरे वाहन में उनके तीन स्टाफ सहयोगी शामिल थे। चार वाहनों के काफिले के साथ होटल पहुंचे बच्चन की सुरक्षा में पुलिस और प्रशासन के दो वाहन व उनके तीन सहायकों की गाड़ी भी शामिल है।
विज्ञापन

11 of 11
amitabh bachchan and anil ambani - फोटो : AmarUjala
टिहरी पुलिस-प्रशासन ने सुपर स्टार अमिताभ की सुरक्षा के लिए होटल के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें