फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषिकेशः बिग बी को देखने के लिए चार घंटे खड़े रहे फैंस

Mon, 02 Jan 2017 09:07 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
1 of 4
amitabh - फोटो : amar ujala
29 दिसंबर से नरेंद्रनगर स्थित आनंदा होटल में ठहरे सदी के महानायक अमिताभ बच्चन रविवार शाम तीर्थनगरी लक्ष्मणझूला पहुंचे। यहां वह पत्नी जया बच्चन, मशहूर उद्योगपति अनिल अंबानी और टीना अंबानी के साथ लक्ष्मणझूला स्थित बिरला हाउस पहुंचे।
 
विज्ञापन

2 of 4
amitabh
बिरला हाउस में उन्होंने उद्योगपति यशवर्द्घन बिरला और उनके परिजनों के साथ मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बिरला घाट पर मां गंगा की आरती की। परमार्थ निकेतन आश्रम के कुछ ऋषिकुमारों ने मिलकर उनके साथ गंगा आरती की।
 
विज्ञापन

3 of 4
amitabh
रविवार शाम पांच बजे बिरला हाउस पहुंचे अमिताभ बच्चन और उनके साथ उद्योगपति अनिल अंबानी परिजनों संग करीब चार घंटे बिरला हाउस में रुके। सूक्ष्म जलपान के बाद रात आठ बजे वह आनंदा होटल नरेंद्रनगर के लिए रवाना हो गए। चार घंटे तक बिरला हाउस में ठहरे अमिताभ बच्चन को देखने के लिए हाउस के चाहरदिवारी के बाहर उनके प्रशंसकों का जमावड़ा लग गया।
 
विज्ञापन

4 of 4
amitabh
सफेद कुर्त्ता पजामा पहने और शॉल ओढ़कर सदी के महानायक जैसे ही परिजनों के साथ आनंद होटल जाने के लिए रवाना हुए, इस दौरान उन्होंने अपने वाहन से से हाथ जोड़कर प्रशंसकों का अभिनंदन स्वीकारा। इस दौरान सदी के महानायक ने बिरला हाउस में कार्यरत कर्मियों के साथ फोटो खींचकर उन्हें ऑटोग्राफ दिया। उधर परमार्थ निकेतन आश्रम में बॉलीवुड जगत के मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने आश्रमाध्यक्ष स्वामी चिदांनद सरस्वती से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। स्वामी चिदानंद सरस्वती ने उन्हें रुद्राक्ष का पौधा भेंटकर आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें