उत्तरकाशी जिले के सीमांत क्षेत्रों से आए भाजपा कार्यकर्ताओं में यूं तो कई समानताएं थीं। मसलन, सिर पर टोपी, बातचीत का अंदाज, मगर भाजपा के त्रिशक्ति सम्मेलन की भीड़ में अमर सिंह शनिवार को सबसे अलग चमक रहे थे।
विज्ञापन
2 of 5
amit shah
वजह खास थी। लिवाड़ी गांव से आए भाजपा के मोरी मंडल अध्यक्ष अमर सिंह पूरे सम्मेलन में एकमात्र ऐसे भाजपाई रहे, जिसे राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने अपने हाथों से सम्मानित किया।
विज्ञापन
3 of 5
amit shah
चार फीट बर्फ और 18 किलोमीटर का पैदल सफर अमर सिंह के लिए बाधा नहीं बन पाए। शाह ने अपने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुडे़ उदाहरणों को सामने रखते हुए अमर सिंह का भी जिक्र किया।
4 of 5
amit shah
साथ ही बताया कि सिर्फ भाजपा वो दल है, जहां आम कार्यकर्ता को कहां से कहां पहुंचा दिया जाता है। लिवाड़ी गांव से कई भाजपाइयों के साथ परेड ग्राउंड पहुंचे अमर सिंह पूरे समय गदगद दिखे। उन्हें यह कतई अंदाजा नहीं था, कि इस सम्मेलन में उन्हें इस कदर सम्मान दिया जाएगा।
शाह के हाथों सम्मानित होने पर कैसा महसूस कर रहे हैं, इस पहले सवाल पर अमर सिंह ने कहा-जाहिर तौर पर अच्छा लग रहा है। मगर सबसे अच्छी और अहम बात मैं ये मानता हूं कि हमारे दूरस्थ इलाकों में मोदी सरकार के आने के बाद विकास सीधे सीधे दिखाई दिया है।