रुड़की निवासी अवनीश त्यागी उर्फ छोटे मोदी जैसे से ही कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, कार्यकर्ताओं में उनके साथ सेल्फी खिंचवाने की होड़ मच गई। कार्यकर्ता उन्हें मोदी जी, मोदी जी कहकर संबोधित करते दिखाई दिए।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
avnish tyagi
अवनीश त्यागी 16 मई 2013 से भाजपा का प्रचार कर रहे हैं। दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश आदि स्थानों पर जहां पर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जाते हैं, वे वहां जरूर पहुंचते हैं।
विज्ञापन
3 of 5
नरेंद्र मोदी
- फोटो : ANI
अवनीश ने बताया कि उनके पास 70 ड्रेस हैं। जिन्हें पहनकर वे कार्यक्रमों में जाते हैं। अवनीश मुख्यरूप से खेतीबाड़ी करते हैं और भाजपा कार्यकर्ता हैं।
4 of 5
त्रिशक्ति सम्मेलन में अमित शाह
हालांकि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात न कर पाने का मलाल उनके चेहरे पर साफ दिखाई दिया। अवनीश ने कहा कि वे राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात करने के उद्देश्य से पहुंचे थे, लेकिन मुलाकात नहीं हो सकी।