उत्तरकाशी के हर्षिल क्षेत्र का सेब अब विदेशियों को भी खूब भाने लगा है। देवभूमि के इस सेब की मिठास अमेरिका को पसंद आ रही है। यही कारण है कि अब इसकी बेहतर ब्रांडिंग की तैयारी के लिए उत्तराखंड मंडी निदेशालय ने भी तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
अमेरिका को भाया उत्तराखंड का ये खास 'फल', बढ़ी डिमांड
2 of 8
america likes harshil apple
मंडी निदेशालय हर्षिल के झाला क्षेत्र में साढ़े सात करोड़ रुपये की लागत से सीए सिस्टम (कंट्रोल एडमोस्टफेयर) लगाने जा रहा है। इसके लिए बाकायदा झाला में जमीन का भी चयन कर लिया गया है। इसमें खास बात यह रहेगी कि इस सीए सिस्टम मशीन से सेब सड़ेगा नहीं और यह करीब छह महीने तक खराब नहीं होगा।
विज्ञापन
अमेरिका को भाया उत्तराखंड का ये खास 'फल', बढ़ी डिमांड
3 of 8
america likes harshil apple
हर साल उत्तरकाशी का सेब व्यवस्थाएं नहीं होने के कारण भारी मात्रा में खराब हो जाता था। इसी को देखते हुए पिछले वर्ष से मंडी निदेशालय ने यहां के सेब की ब्रांडिंग शुरू की और अब यहां पर सेब उत्पादन को एक इंडस्ट्रीज के रूप में विकसित करने की योजना भी बनाई है।
अमेरिका को भाया उत्तराखंड का ये खास 'फल', बढ़ी डिमांड
4 of 8
america likes harshil apple
खास बात यह है कि उत्तरकाशी के हर्षिल क्षेत्र के सेब की डिमांड विदेशों से भी आने लगी है। दिल्ली में विदेशी कंपनियों की एजेंसियों ने हर्षिल के प्रसिद्ध रेड डेलीसस, रॉयल और गोल्डन डेलीसस की ज्यादा डिमांड की है।
विज्ञापन
अमेरिका को भाया उत्तराखंड का ये खास 'फल', बढ़ी डिमांड
5 of 8
america likes harshil apple
बता दें कि कई मामलों में उद्यान विभाग की सुस्ती के कारण फल उत्पादन में बेहतर परिणाम न मिलने के कारण अब इस दिशा में मंडी निदेशालय ने अपनी भूमिका सक्रिय की है। इस सीजन से मंडी निदेशालय राज्य के फल उत्पादकों को उपलब्ध कराई जानी वाली गत्ते की पेटियों को भी 50 प्रतिशत की सब्सिडी के साथ उपलब्ध करा रहा है।
विज्ञापन
अमेरिका को भाया उत्तराखंड का ये खास 'फल', बढ़ी डिमांड
6 of 8
america likes harshil apple
इसमें सेब की पेटी भी अब मंडी निदेशालय फल उत्पादकों को उपलब्ध कराएगा। फल उत्पादकों को प्रोत्साहन करने के लिए इस दिशा में विभाग ने अभी से पूरी तैयारी कर ली है। उत्तरकाशी क्षेत्र में 22838 मीट्रिक टन सेब का उत्पादन होता है जिसमें हर्सिल, सूखी और झाला क्षेत्र में 8000 मीट्रिक टन सेब का बेहतर उत्पादन होता है।
विज्ञापन
अमेरिका को भाया उत्तराखंड का ये खास 'फल', बढ़ी डिमांड
7 of 8
america likes harshil apple
सेब के उत्पादन में जहां हिमाचल के किसान अपनी मजबूत आर्थिक स्थिति बनाए हुए हैं, वहीं अब उत्तराखंड मंडी निदेशालय भी तैयारी में जुट गया है। साढ़े सात करोड़ रुपये की लागत से जो सीए सिस्टम उत्तरकाशी के झाली में लगने जा रहा है, उससे उत्तरकाशी के छोटे काश्तकारों की मेहनत अब बेकार नहीं जाएगी, क्योंकि इसकी क्षमता एक हजार मीट्रिक टन है।