मद्रासी समुदाय के लोगों ने भगवान कर्तिक स्वामी की पूजा पर कोटद्वार में शोभायात्रा निकाली तो लोगों की सांसें अटक गई। तस्वीरें... उत्तराखंड प्रदेश के कोटद्वार के विभिन्न मार्गों से निकली शोभा यात्रा में पुरुष और महिलाओं ने एक से बढ़कर एक हैरत करने वाले करतब दिखाए। गुरुवार (2 अप्रैल) को मद्रासी लोगों ने भगवान कार्तिक स्वामी की पूजा की। महिलाओं और युवाओं ने अपने गाल पर लोहे की रॉड डालकर एक तरफ से दूसरी तरफ निकाला। एक ने भगवान कार्तिक के रथ को खींचने के लिए पीठ पर लोहे के कुंडे को मांस में फंसाया था।