विद लव आपकी सैयारा नाटक का मंचन देखने पहुंचे लोग
- फोटो : अमर उजाला
सैयारा दो बार शादी करती है और दोनों ही बार पति से प्रताड़ित होने के बाद तलाक ले लेती है। सैयारा बताती है कि उसने पहली शादी अपने से बहुत बड़ी उम्र के व्यक्ति से की, जिसकी खुद के बीवी बच्चे होते हुए उसने उनसे शादी कर ली। कुछ समय बाद जब उसके बच्चों को पता चला तो वो खुद सैयारा के घर उसे मारने पहुंच गए। इस बारे में जब सैयारा अपने पति से बात करती है, तो उसका पति उसे ही दोषी ठहराकर तलाक देने की बात करता है।