फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग में तीन बच्चों समेत एक ही परिवार के पांच जले, एक की मौत

Fri, 28 Oct 2016 12:47 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 9
family burn - फोटो : AmarUjala
देहरादून के नया गांव अनारवाला में बृहस्पतिवार रात लगी आग में पांच साल के मासूम समेत एक ही परिवार के पांच सदस्य बुरी तरह जल गए। इनमें एक महिला और दो बच्चों की हालत गंभीर देखते हुए इन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां ले जाते वक्त पांच वर्षीय मासूम ने रास्त में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

2 of 9
family burn - फोटो : AmarUjala
कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती एक बेटी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। मच्छरों को भगाने के लिए तसले में जलाई गई आग में तारपीन का तेल डालने से भड़की आग की चपेट में आकर ये लोग झुलसे हैं।
विज्ञापन

3 of 9
family burn - फोटो : AmarUjala
देहरादून कैंट कोतवाली क्षेत्र के नया गांव अनारवाला में बिहार निवासी दामोदर यादव अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ रहता है। यादव ने घर में गाय भी पाल रखी है। कच्चे मकान के बराबर में खाली जमीन पर तिरपाल डालकर उसके नीचे गाय बांधी जाती हैं।

4 of 9
family burn - फोटो : AmarUjala
बृहस्पतिवार रात साढ़े आठ बजे के करीब दामोदर (40) की बेटी आरती (10) मच्छर भगाने के लिए आग जलाने के लिए गई तो उसके साथ अंशिका (7) और आदर्श (5) भी थे। लकड़ी में आग लगाने के लिए आरती ने पास में रखे तारपीन तेल को डाला तो आग की लपटें तिरपाल को छू गई।
विज्ञापन

5 of 9
family burn - फोटो : AmarUjala
इससे तिरपाल ने आग पकड़ ली और वह बच्चों पर गिर पड़ा। यह देख मां रूबी (35) बच्चों को बचाने के लिए आग में कूद गईं। तभी चीख-पुकार सुनकर दामोदर बच्चों को बचाने लगे तो वह भी झुलस गए। इसी बीच आसपास के लोगों ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

6 of 9
family burn - फोटो : AmarUjala
झुलसे पूरे परिवार को 108 एंबुलेंस और पड़ोसी राजू भट्ट अपने वाहन से कोरोनेशन अस्पताल लेकर आए। डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए रूबी, आरती और आदर्श को दिल्ली सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। गाजियाबाद पहुंचने पर रास्ते में पांच वर्षीय आदर्श ने दम तोड़ दिया। रूपी और आरती का सफदरजंग अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

7 of 9
family burn - फोटो : AmarUjala
आज ही खरीदकर लाए थे तिरपाल
इंस्पेक्टर कैंट शंकर सिंह विष्ट ने बताया कि सर्दी की दस्तक के बाद दामोदर यादव बृहस्पतिवार को ही नई तिरपाल खरीदकर लाए थे, ताकि गाय को ठंड से बचाया जा सके। इस कारण तिरपाल सही ढंग से बांधने के बजाए काफी नीचे था।

8 of 9
family burn - फोटो : AmarUjala
इसी वजह से तिरपाल ने जल्दी आग पकड़ ली। वहीं आग बुझाने में शामिल रहे स्थानीय निवासी राजकुमार जायसवाल, संदीप सिंह और उप प्रधान श्याम खत्री ने बताया कि आग के बगल में रखे पेंट ने भी आग भड़काने का काम किया।
विज्ञापन

9 of 9
family burn - फोटो : AmarUjala
रूबी और आदर्श की हालत काफी गंभीर है। दोनों करीब 85 से 90 प्रतिशत तक बर्न है वहीं आरती 70 प्रतिशत बर्न है। तीनों की गंभीर हालत देखते हुए तीनों को रेफर कर दिया गया। सात साल की अंशिका की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है लेकिन उसे भी अंडर ऑब्जर्वेशन रखा गया है।
- डॉ. कुश एरन, बर्न स्पेश्लिस्ट, कोरोनेशन अस्पताल देहरादून
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें