फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पतंजलि की ऊंची छलांग, बना देश का तीसरा सबसे बड़ा विज्ञापन देने वाला ब्रांड

Fri, 28 Oct 2016 12:13 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 9
पतंजलि उत्पाद लांच करते बाबा रामदेव और बालकृष्ण (बाएं) - फोटो : file photo
बाबा रामदेव की पतंजलि रोज नई बुलंदियों को तरफ बढ़ती जा रही है। अब यह देश की तीसरी सबसे बड़ी विज्ञापन देने वाली कंपनी बन गई है। एड एक्स मीडिया के ताजा रिसर्च में पतंजलि देश की तीसरा सबसे बड़ा विज्ञापन ब्रांड बन गया है। पतंजलि के संस्थापक बाबा रामदेव ही इसके प्रमुख ब्रांड एंबेसडर हैं।
विज्ञापन

2 of 9
बाबा रामदेव (दाएं) और बालकृष्ण
योग से शुरू हुआ बाबा रामदेव का सफर अब बिजनेस की ऊंचाइयां छू रहा है। पतंजलि देश में तेजी से उभरता ब्रांड बना है। आज पतंजलि का नाम बच्चे-बच्चे की जुबान पर है तो इसके पीछे विज्ञापन एक बड़ी वजह है। टीवी के दर्शकों पर नजर रखने वाली टेलीविजन आडिएंस मेजरमेंट (TAM) की ब्रांच एडएक्स मीडिया की ताजा रिसर्च के मुताबिक पतंजलि देश की तीसरी सबसे ज्यादा विज्ञापन देने वाली कंपनी बन गई है।
विज्ञापन

3 of 9
आचार्य बालकृष्ण
पतंजलि ने दिग्गज कंपनी कैडबरी को पछाड़कर इस लिस्ट में जगह बनाई है। पतंजलि 4524 घंटे के विज्ञापन के साथ अब तीसरे स्थान पर आ गई है। पतंजलि ब्रांड से आगे अब हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड और रेकिट बेकिंजर ही रह गए हैं। ह‌िंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड 29,998 घंटों के साथ अभी भी पहले नंबर पर है।

100 सबसे अमीर भारतीयों में हैं कंपनी के सीईओ बालकृष्ण

4 of 9
acharya balkrishna - फोटो : forbes
एक तरफ यूनीलीवर जैसी बहुराष्ट्रीय कंपनियां अपनी सकल आय का 25 से 30 प्रतिशत विज्ञापनों पर खर्च कर रही हैं। वहीं रामदेव के सहयोगी और कंपनी सीईओ आचार्य बालकृष्ण कहते हैं कि पतंजलि योगपीठ मात्र दो प्रतिशत खर्च कर विज्ञापनों के कार्य को आगे बढ़ा रही है। ऐसा इसलिए है कि चूंकि देश में बाबा के कारण स्वदेशी की साख बढ़ी है।
विज्ञापन

5 of 9
balkrishna
पिछले दिनों पतंजलि ब्रांड देश ही नहीं विदेशों में भी चर्चा में रहा। कुछ दिन पहले ही चीन की प्रमुख पत्रिका हरून ने सबसे अमीर भारतीयों की लिस्ट में बालकृष्ण को 25वें स्थान पर रखा था। पत्रिका के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति 25,600 करोड़ बताई गई थी। इसके बाद फोर्ब्स इंडिया ने सीईओ बालकृष्ण का नाम देश के 100 अमीरों की सूची में 48वां स्थान दिया था। बालकृष्ण पतंजलि के को-फाउंडर के साथ कंपनी के सीईओ भी हैं।
विज्ञापन

बाबा रामदेव की नहीं है कोई हिस्सेदारी

6 of 9
baba ramdev
बाबा रामदेव के सबसे विश्वस्त सहयोगी बालकृष्ण के नेतृत्व में पतंजलि आयुर्वेद भारत में सबसे तेजी से ग्रोथ करने वाली कंपनी बन गई है। पिछले साल कंपनी ने 5000 करोड का कारोबार करके सभी प्रतिस्पर्धी कंपनियों की नींद उड़ा दी थी। बालकृष्ण ने इस वर्ष 200 प्रतिशत की ग्रोथ रेट का दावा किया है। बालकृष्ण के मुताबिक कंपनी ने इस बार सालाना रेवेन्यू को 10 हजार करोड़ के कारोबार का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन

7 of 9
स्वास्थ्य विभाग ने पतंजलि के राज्य होलसेलर को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
बाबा रामदेव के भरोसेमंद बालकृष्ण की पतंजलि आयुर्वेद में 94 पर्सेंट की हिस्सेदारी है। वह कंपनी से कोई सैलरी नहीं लेते। साल के हर दिन वह काम करते हैं। 

8 of 9
patanjali
गौरतलब है कि बाबा रामदेव ने हरिद्वार में आचार्य बालकृष्ण के साथ मिलकर 2006 में पतंजलि आयुर्वेद की स्थापना की थी। इसके बाद बालकृष्ण के नेतृत्व में कंपनी लगातार आगे ही बढ़ती गई।
विज्ञापन

9 of 9
कोलगेट ने माना, पतंजलि से टक्कर - फोटो : gettyimages
कंपनी की स्थापना के बाद से इसके उत्पादों ने ग्राहकों के बीच में ऐसा विश्वास बनाया कि कुछ ही सालों में पतंजलि जानी-मानी मल्टीनेशनल कंपनियों को टक्कर देने लगी। कंपनी में आश्चर्यजनक रूप से इसके संस्थापक बाबा रामदेव की कोई हिस्सेदारी नहीं है। हालांकि जानकार मानते हैं कि कंपनी पर उनका पूरा नियंत्रण है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें