देहरादून के पवेलियन ग्राउंड में मेयर की किक के साथ ऑल इंडिया जिप्सी गोल्ड फुटबॉल टूर्नामेंट की शुरुआत हो गई। सीएजी दिल्ली की टीम ने टूर्नामेंट में 4-3 से जीत के साथ शानदार आगाज किया। डीएफए की शुरुआत शानदार रही। मैच के दूसरे ही मिनट में गौरव शर्मा ने टीम को एक गोल की बढ़त दिला दी। ऑल इंडिया जिप्सी गोल्ड फुटबॉल टूर्नामेंट में देश की 13 टीमें खेल रही हैं। इससे पूर्व बतौर मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय सचिव त्रिवेंद्र सिंह रावत ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।