उत्तराखंड में पर्यटन को बढ़ावा देने और सुरक्षित उत्तराखंड का संदेश देने के उद्देश्य से आयोजित द्वितीय उत्तराखंड एडवेंचर कार रैली आयोजित की गई। एक फरवरी से देहरादून से शुरू हुई एडवेंचर कार रैली उत्तराखंड के कई जिलों में पहुंची। रैली दून से ऋषिकेश, श्रीनगर, औली, कर्णप्रयाग, जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क होते हुए दून पहुंचकर खत्म हुई। रैली में कोलकाता के शेख असगर अली और तमिलनाडु के मो. मुस्तफा ने ओवरआल चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया। कपल वर्ग में बीकानेर की काव्या और अरविंद अव्वल रहे।