फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड के अजय ने PM मोदी तक पहुंचाया अभिनेता अक्षय कुमार का सुझाव

Mon, 10 Apr 2017 12:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
शहीदों की मदद के लिए एप बनाने के अभिनेता अक्षय कुमार के प्रस्ताव को समाजसेवी अजय कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पहुंचाया है। नमो एप के जरिये प्रधानमंत्री कार्यालय से भविष्य में इस पर काम करने का आश्वासन मिला है। 
विज्ञापन

2 of 6
साथ ही, पीएमओ ने पूर्व सैनिक कल्याण विभाग को इस पर संज्ञान लेने को कहा है। अभिनेता अक्षय कुमार ने 24 जनवरी को अपने ट्विटर और फेसबुक अकाउंट पर शहीदों की मदद से संबंधित एक वीडियो अपलोड किया था। 
विज्ञापन

3 of 6
जिसमें दिखाया था कि शहीदों के परिजनों की मदद के लिए कई लोग आगे आने चाहते हैं, लेकिन उन्हें ऐसा कोई उचित मंच नहीं मिल पाता है, जहां बगैर किसी अधिकारी की मध्यस्थता के उनकी मदद की जा सके। 

4 of 6
उन्होंने कहा कि इसके लिए एक ऐसा एप होना चाहिए, जिसमें शहीदों के परिजनों की पूरी जानकारी हो। वे वर्तमान में किस स्थिति में हैं, परिवार का भरण पोषण कैसे हो रहा है। ताकि यदि किसी की स्थिति खराब है तो उसकी मदद की जा सके। 
विज्ञापन

5 of 6
उन्होंने कहा कि इस एप में ऐसे परिवार के मुखिया का अकाउंट नंबर होगा। यदि इस एप के जरिये 15 हजार लोग सौ-सौ रुपये की भी मदद करते हैं तो शहीद के परिजनों को 15 लाख रुपये मिल जाएंगे। अकाउंट में 15 लाख रुपये होते ही एप से यह अकाउंट हटा दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रधानमंत्री कार्यालय ने पूर्व सैनिक कल्याण विभाग के संयुक्त सचिव रविकांत को इस सुझाव का संज्ञान लेने को कहा है। अजय कुमार ने बताया कि नमो एप के जरिये यह सुझाव भेजा गया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें