फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agnipath Protest: गुस्से की आग को लाठियों से कराया शांत, हालात नहीं भांप सके, लाठीचार्ज कर निकाली भड़ास, प्रदेश में आक्रोश

Sat, 18 Jun 2022 04:40 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
1 of 7
हल्द्वानी में शुक्रवार को प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर किया गया लाठीचार्ज - फोटो : अमर उजाला
सेना भर्ती की अग्निपथ योजना के विरोध में शुक्रवार को हल्द्वानी में सैकड़ों युवा सड़कों पर उतर आए थे। इस दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। नैनीताल रोड और ठंडी सड़क पर पुलिस ने युवकों को दौड़ा- दौड़ा कर पीटा। हल्द्वानी में हुए इस लाठीचार्ज के विरोध में प्रदेश भर में गुस्सा देखने को मिला।

शनिवार को कांग्रेस सहित कई छात्र संगठनों ने सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। डोईवाला में अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेस ओबीसी मोर्चा नगर अध्यक्ष भारत भूषण कौशल ने नगर पालिका परिसर स्थित शहीद दुर्गामल की प्रतिमा के समक्ष सिर मुंडवा कर आक्रोश जताया। 

जो हालात थे, उसे देखकर साफ लग रहा था कि पुलिस, प्रशासन हालात और युवकों के आक्रोश को भांपने में पूरी तरह सफल नहीं हो सका था जिसे कुछ युवकों की नाराजगी समझी जा रही थी और उसे नियंत्रित कर लेने का अंदरखाने मंसूबा था, वह तस्वीर कुछ देर में बदल गई।

प्रदर्शनकारी बड़ी संख्या में एकत्र हो गए। उनकी संख्या, हालात देख पुलिस, प्रशासन के माथे पर बल पड़ गए। जब तक पर्याप्त फोर्स नहीं पहुंची, उस समय तक समझाने का प्रयास किया जाता रहा। बाद में पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर युवकों को पीटा। ठंडी सड़क पर पुलिस से बचने को युवक को छिप गए थे, वहां से निकाल कर युवकों को पीटा गया। पुलिस का लाठीचार्ज का वीडियो भी वायरल हुआ है।
विज्ञापन

2 of 7
हल्द्वानी में शुक्रवार को प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर किया गया लाठीचार्ज - फोटो : अमर उजाला
सेना में भर्ती की नई व्यवस्था को लागू किया गया है, उसे लेकर कई युवक सहमत नहीं है। वे एकजुट होकर नाराजगी जता सकते हैं, ऐसी चर्चा कई दिनों से थी। जगह आदि को लेकर भी चर्चा थी। खुफिया विभाग भी पता करने में जुटा था। बताया जाता है कि कुछ युवकों को समझाया भी गया।
विज्ञापन

3 of 7
हल्द्वानी में शुक्रवार को प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर किया गया लाठीचार्ज - फोटो : अमर उजाला
पुलिस की तैयारियों को लेकर लगा कि उनको विरोध का आभास था, लेकिन सैकड़ों की संख्या में युवा अलग-अलग जगहों से पहुंच जाएंगे। इसका अंदाजा नहीं लगा सकी। देखते- देखते बड़ी संख्या में युवक पहुंच गए। नैनीताल का मुख्य मार्ग जाम हो गया।

4 of 7
हल्द्वानी में शुक्रवार को प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर किया गया लाठीचार्ज - फोटो : अमर उजाला
ऐसे में जैसे ही राहगीरों के वाहन को रोकने और अराजकता की स्थिति और गहराने लगी और पर्याप्त पुलिस फोर्स हो गई तो बल प्रयोग किया गया। हालांकि उसे अधिकारी मजबूरी बता रहे हैं। पुलिस, प्रशासन के अफसरों के अपने तर्क हैं। उनका कहना है कि युवकों को समझाने की कोशिश की गई, पर नेशनल हाईवे जाम कर दिया गया, राहगीरों के साथ अभद्रता होने लगी।
विज्ञापन

5 of 7
हल्द्वानी में शुक्रवार को प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर किया गया लाठीचार्ज - फोटो : अमर उजाला
अराजकता बढ़ी तो हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। इस बल प्रयोग में ध्यान रखा गया कि किसी को चोट न लगे। कोई भी युवक घायल नहीं हुआ। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वहीं युवकों का एक गुट था जिसने एमबी इंटर कॉलेज मैदान में ज्ञापन दिया था। किसी तरह कोई दिक्कत नहीं हुई, सभी कुछ शांतिपूर्ण तरीके से हुआ। 

ये भी पढ़ें...Agnipath Protest: छात्र संगठनों का प्रदर्शन, कांग्रेस ने किया लाठीचार्ज का विरोध, दून, रुड़की और हल्द्वानी में अलर्ट
विज्ञापन

6 of 7
अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेस ओबीसी मोर्चा नगर अध्यक्ष सिर मुंडवा कर जताया आक्रोश - फोटो : अमर उजाला
डोईवाला में अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेस ओबीसी मोर्चा नगर अध्यक्ष भारत भूषण कौशल ने नगर पालिका परिसर स्थित शहीद दुर्गामल की प्रतिमा के समक्ष सिर मुंडवा कर आक्रोश जताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अग्निपथ योजना को लेकर देहरादू में प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को कांग्रेस सहित कई छात्र संगठनों ने देहरादून, हरिद्वार में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें