फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agneepath Protest: अग्निपथ के विरोध में युवाओं का आक्रोश पथ, लाठीचार्ज के दौरान मची भगदड़, नहर में कूदे कई युवक

Sat, 18 Jun 2022 03:36 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
हल्द्वानी में अग्निपथ योजना का विरोध - फोटो : अमर उजाला
सेना भर्ती की अग्निपथ योजना के विरोध में शुक्रवार को कुमाऊं भर में युवा सड़कों पर उतर आए। हल्द्वानी में रामलीला मैदान में एकजुट होने के बाद सड़क पर उतरे युवाओं ने नैनीताल रोड की ओर कूच किया तो पुलिस ने बेस अस्पताल के पास उन्हें रोक लिया।

पुलिस की घेराबंदी तोड़कर वे तिकोनिया चौराहे पर पहुंच गए और जाम लगा दिया। इस बीच, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया लेकिन युवा नहीं माने। वे योजना के विरोध में नारेबाजी करते रहे। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।

नैनीताल रोड और ठंडी सड़क पर युवाओं को दौड़ाकर पीटा गया। इस बीच, कई युवा नहर में गिरकर चोटिल हो गए। पुलिस ने कई युवाओं को हिरासत में ले लिया। बाद में निजी मुचलके पर उन्हें छोड़ दिया गया। उधर, अग्निपथ योजना के विरोध में कुमाऊं भर में विरोध प्रदर्शन हुआ।
विज्ञापन

2 of 5
हल्द्वानी में अग्निपथ योजना का विरोध - फोटो : अमर उजाला
पिथौरागढ़ में अग्निपथ योजना के खिलाफ दूसरे दिन भी युवाओं ने रैली और प्रदर्शन की अनुमति लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जन आक्रोश रैली निकाली। 
विज्ञापन

3 of 5
हल्द्वानी में अग्निपथ योजना का विरोध - फोटो : अमर उजाला
लोहाघाट में भी युवाओं ने सरकार के फैसले पर गहरी नाराजगी जताते हुए आक्रोश रैली निकाली। इस दौरान युवाओं ने प्रधानमंत्री का पुतला भी फूंका।  अल्मोड़ा में युवा चौघानपाटा में एकत्र हुए। उन्होंने भी अग्निपथ योजना के विरोध में प्रदर्शन किया। 

4 of 5
हल्द्वानी में अग्निपथ योजना का विरोध - फोटो : अमर उजाला
द्वाराहाट में युवाओं ने मुख्य चौराहे पर ढाई घंटे तक प्रदर्शन किया। बागेश्वर में सुबह करीब 10 बजे युवाओं का समूह जिला मुख्यालय के नुमाइशखेत मैदान में एकत्र होकर तहसील परिसर तक जुलूस निकालने की तैयारी में जुटा था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हल्द्वानी में अग्निपथ योजना का विरोध - फोटो : अमर उजाला
कोतवाल जेएस ढकरियाल पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और युवाओं को प्रदर्शन करने से रोका। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें