फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में पिता की मौत पर गुस्साई बेटी, डॉक्टर पर बरसाई चप्पल

Tue, 07 Jun 2016 04:49 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 8
अस्पताल में पिता की मौत पर गुस्साई बेटी, डॉक्टर पर बरसाई चप्पल - फोटो : amar ujala
देहरादून के डालनवाला क्षेत्र में राज मिस्त्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से नाराज परिजनों ने कोरोनेशन अस्पताल में जमकर हंगामा किया। डॉक्टर सुनील कुमार वर्मा पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए मृतक की बेटी ने उन्हें चप्पल से पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

अस्पताल में पिता की मौत पर गुस्साई बेटी, डॉक्टर पर बरसाई चप्पल

2 of 8
अस्पताल में पिता की मौत पर गुस्साई बेटी, डॉक्टर पर बरसाई चप्पल
इससे नाराज अस्पताल कर्मचारी कामकाज छोड़कर सड़क पर आ गए। पुलिस ने बीच में आकर जैसे-तैसे स्थिति को संभाल लिया। इस मामले में मृतक के परिजनों और डॉक्टर ने एक दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

अस्पताल में पिता की मौत पर गुस्साई बेटी, डॉक्टर पर बरसाई चप्पल

3 of 8
अस्पताल में पिता की मौत पर गुस्साई बेटी, डॉक्टर पर बरसाई चप्पल
डालनवाला इंस्पेक्टर कहना है कि दोनों पक्षों के आरोपों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल लगाए गए इंजेक्शन को कब्जे में ले लिया गया है।

अस्पताल में पिता की मौत पर गुस्साई बेटी, डॉक्टर पर बरसाई चप्पल

4 of 8
अस्पताल में पिता की मौत पर गुस्साई बेटी, डॉक्टर पर बरसाई चप्पल
डालनवाला के इंदर रोड स्थित राज मिस्त्री राजेश (39) सोमवार साढ़े नौ बजे के करीब बाएं हाथ में दर्द की शिकायत लेकर कोरोनेशन अस्पताल आया। इमरजेंसी में मौजूद डॉ. सुनील कुमार वर्मा ने राजेश को दर्द निवारक इंजेक्शन लगा दिया। इसके बाद राजेश घर लौट गया और कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ने चली गई।
विज्ञापन

अस्पताल में पिता की मौत पर गुस्साई बेटी, डॉक्टर पर बरसाई चप्पल

5 of 8
अस्पताल में पिता की मौत पर गुस्साई बेटी, डॉक्टर पर बरसाई चप्पल
नाजुक हालत में परिजन उसे लेकर वापस कोरोनेशन अस्पताल आए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राजेश की मौत से नाराज परिजनों ने डॉ वर्मा से गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी, जिससे हंगामा हो गया।
विज्ञापन

अस्पताल में पिता की मौत पर गुस्साई बेटी, डॉक्टर पर बरसाई चप्पल

6 of 8
अस्पताल में पिता की मौत पर गुस्साई बेटी, डॉक्टर पर बरसाई चप्पल
इधर डॉक्टर से मारपीट की खबर मिलते ही अस्पताल में कार्यरत कर्मचारी और डॉक्टर भड़क गए और कामकाज बंद कर हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। दोनों पक्षों के आमने-सामने आने से टकराव की स्थिति बन गई। पुलिस ने किसी तरह मामले को संभाला।
विज्ञापन

अस्पताल में पिता की मौत पर गुस्साई बेटी, डॉक्टर पर बरसाई चप्पल

7 of 8
अस्पताल में पिता की मौत पर गुस्साई बेटी, डॉक्टर पर बरसाई चप्पल
कोरोनेशन अस्पताल के डाक्टर सुनील कुमार वर्मा ने डालनवाला कोतवाली में राजेश के परिजनों के खिलाफ गाली- गलौज, मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा डालने की धाराओं में केस दर्ज कराया है। मामले की विवेचना आराघर चौकी प्रभारी महीपाल रावत को सौंपी गई है।
विज्ञापन

अस्पताल में पिता की मौत पर गुस्साई बेटी, डॉक्टर पर बरसाई चप्पल

8 of 8
अस्पताल में पिता की मौत पर गुस्साई बेटी, डॉक्टर पर बरसाई चप्पल
सुबह के समय मरीज को दर्द निवारक इंजेक्शन लगाया गया था। दोपहर बारह बजे के करीब परिजन राजेश को मृत अवस्था में अस्पताल लाए। इसके बाद इन लोगों ने उस पर हमला बोल दिया। 
- डॉ. सुनील कुमार वर्मा, कोरोनेशन अस्पताल

सुबह पति राजेश ने हाथ और कलाई में दर्द की शिकायत की थी। इस पर उन्हें कोरेनेशन अस्पताल लेकर आए, जहां डाक्टर एसके वर्मा ने उन्हें इंजेक्शन लगाया। इंजेक्शन लगने के बाद पति की हालत बिगड़ी और उनकी मौत हो गई। 
- उषा देवी, पत्नी राजेश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें