17 साल बाद एक बार फिर 'बैंडिट क्वीन' फूलन देवी की हत्या का मामला सुर्खियों में हैं। इसके पीछे फूलन देवी का हत्यारा है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
sher singh rana
सांसद फूलन देवी की हत्या में सजा काट रहा शेर सिंह राणा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाला है। इसके साथ ही वह राजनीति में भी किस्मत आजमाना चाहता है।
विज्ञापन
3 of 7
sher singh rana
शेर सिंह ने मीडिया को बताया कि जेल में बिताए दिनों ने उसकी जिंदगी बदल दी है। वह जेल में नियमिततौर पर ध्यान करता था और अब यह उसकी दिनचर्या का हिस्सा बन चुका है।
4 of 7
शेर सिंह राणा
- फोटो : file photo
शेर सिंह राणा की शादी मध्य प्रदेश में छतरपुर जिले के निवासी राणा प्रताप की बेटी तय हुई है। खबरों की मानें तो शेर सिंह के ससुर भी राजनीति से जुड़े हैं।
विज्ञापन
5 of 7
marriage
शेर सिंह ने बताया कि शादी की तारीख भी तय हो चुकी है, लेकिन इसे सार्वजनिक नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
6 of 7
फूलन देवी की पुरानी फोटो
बता दें कि रुड़की के बीटीगंज निवासी शेर सिंह राणा ने 2001 में सपा सांसद एवं पूर्व दस्यु सुंदरी फूलन देवी की दिल्ली में हत्या कर दी थी। बाद में उसने देहरादून में आत्मसमर्पण कर दिया।
17 फरवरी 2004 को वह तिहाड़ से फरार होकर अफगानिस्तान जा पहुंचा और करीब सवा दो साल बाद लौटकर आत्मसमर्पण कर दिया। फूलन हत्याकांड में दिल्ली की एक अदालत ने उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई है, लेकिन दिल्ली हाईकोर्ट ने 22 नवंबर 2016 को उसे जमानत पर रिहा कर दिया।