17 साल बाद इस समय बंद होंगे बदरीनाथ धाम के कपाट, इससे पहले 1999 में हुआ था ऐसा
Thu, 16 Nov 2017 06:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोपेश्वर
बदरीनाथ धाम में तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
- फोटो : AmarUjala
बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो जाएगी। लेकिन इसमें खास यह है कि इस बार 17 वर्ष बाद धाम के कपाट इस समय बंद हो रहे हैं।
badrinath dham
- फोटो : amar ujala
बता दें कि, दशहरे के मौके पर बदरी-केदार समिति द्वारा इस बात की घोषणा की गई थी।
badrinath dham
- फोटो : amar ujala
इस दौरान पंडितों ने जब मुहूर्त निकाला तो वही मुहूर्त निकला जो 17 साल पहले था।
बदरीनाथ धाम
- फोटो : Amar Ujala
बदरीनाथ धाम के कपाट 19 नवम्बर को देर शाम 7.28 बजे बंद किए जाएंगे। इससे पहले वर्ष 1999 में देर शाम 7 बजे बदरीनाथ धाम के कपाट बंद किए गए थे।
बदरीनाथ धाम में तप्त कुंड में स्नान के लिये इन दिनों यूं उमड़ रहा तीर्थयात्रियों का हुजूम।
- फोटो : Amar Ujala
बुधवार को मंदिर परिसर स्थित गणेश मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद गणेश मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे।