फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sara Ali Khan: साढ़े तीन किमी पैदल चलकर तृतीय केदार तुंगनाथ पहुंचीं सारा, कई घंटे बिताया समय, तस्वीरें

Thu, 11 May 2023 12:18 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
1 of 5
तुंगनाथ में सारा अली खान - फोटो : अमर उजाला
फिल्म अभिनेत्री सारा अली खान बीते दिनों उत्तराखंड आई हुई थीं। उन्होंने तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के दर्शन किए। करीब पांच घंटे तक वह वहां रहीं और दोपहर के भोजन के उपरांत वापस चोपता लौट गईं। खराब मौसम के कारण सारा चंद्रशिला तक नहीं पहुंच पाईं। लेकिन रास्ते से ही उन्होंने बर्फ से सराबोर क्षेत्र की खूबसूरती को निहारा।

Kedarnath: खराब मौसम के चलते जगह-जगह रुके करीब आठ हजार यात्री, 11 बजे के बाद केदारनाथ नहीं भेजे गए श्रद्धालु

उषाड़ा गांव के पर्यटक गाइड दिनेश बजवाल ने बताया कि सारा अली खान बीते छह मई को तुंगनाथ पहुंची थीं। वह चोपता से पैदल ही साढ़े तीन किमी की दूरी तय कर मंदिर पहुंची थीं। उन्होंने तृतीय केदार के दर्शन किए और भगवान शिव की स्तुति की।
विज्ञापन

2 of 5
तुंगनाथ में सारा अली खान - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान वहां मौजूद पुजारियों ने उन्हें तिलक लगाया और प्रसाद भेंट किया। दोपहर बाद करीब एक बजे वह तुंगनाथ से चंद्रशिला के लिए निकलीं, लेकिन रास्ते में ही मौसम खराब होने व बर्फबारी के कारण वापस लौट आईं।
विज्ञापन

3 of 5
सारा अली खान - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान उन्होंने प्रकृति के खूबसूरत नजारों का भरपूर आनंद लिया।  बताया कि खराब मौसम होने से वह वापस तुंगनाथ पहुंचीं और करीब तीन घंटे तक रुकी रहीं। इस दौरान उन्होंने जमीन पर बैठकर भोजन ग्रहण किया।

4 of 5
सारा अली खान - फोटो : अमर उजाला
साथ ही पुजारियों, हक-हकूकधारियों और यात्रियों से बातचीत भी की। इसके बाद वह शाम को वापस लौट गईं। इसके बाद सात मई को सारा केदारनाथ गईं। जहां दो दिन तक बाबा केदार के सानिध्य में रहते हुए वह बीते मंगलवार को वापस घर लौट गई थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सारा अली खान - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि वर्ष 2018 में अभिषेक कपूर के निर्देशन में निर्मित हिंदी फिल्म केदारनाथ से सारा अली खान ने बालीवुड में प्रवेश किया था। इस फिल्म की शूटिंग केदारघाटी के त्रियुगीनारायण व केदारनाथ के साथ-साथ चोपता और चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर भी की गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें