फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीर्थनगरी पहुंच मां गंगा की भक्ति में लीन हुई 'ड्रीमगर्ल', तस्वीरें

Mon, 12 Dec 2016 10:14 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
1 of 6
Hemamalini - फोटो : AmarUjala
अभिनेत्री और मथुरा से भाजपा सांसद हेमामालिनी सोमवार को मां गंगा के चरणों में तीर्थनगरी ऋषिकेश पहुंची। यहां उन्होंने परमार्थ निकेतन में गंगा आरती में भाग लिया।
विज्ञापन

2 of 6
Hemamalini - फोटो : ManishAgrawal/AmarUjala
ड्रीमगर्ल ने पावन गंगा और यमुना में बढ़ रहे प्रदूषण पर चिंता जताते हुए दोनों नदियों को गंगा प्रदूषण मुक्त बनाने में लोगों से सहयोग देने की अपील की।
विज्ञापन

3 of 6
Hemamalini - फोटो : ManishAgrawal/AmarUjala
सोमवार देर शाम हेमा मालिनी ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन आश्रम पहुंची। यहां ‌ऋषिकुमारों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उनका भव्य स्वागत किया। भाजपा सांसद ने आश्रमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती से आशीर्वाद लिया।

4 of 6
Hemamalini - फोटो : ManishAgrawal/AmarUjala
हेमामालिनी ने प्रदूषित हो रही गंगा और यमुना के बारे में स्वामी चिंदानंद से चर्चा की। इसके बाद वह गंगा घाट पर आयोजित सांध्यकालीन गंगा आरती में शामिल हुईं।
विज्ञापन

5 of 6
Hemamalini - फोटो : ManishAgrawal/AmarUjala
आश्रमाध्यक्ष स्वामी सरस्वती ने उन्हें रुद्राक्ष का पौधा भेंट कर सम्मानित किया। अभिनेत्री ने कहा कि मौका मिलेगा तो वह दोबारा तीर्थनगरी में मां गंगा की शरण में आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Hemamalini - फोटो : ManishAgrawal/AmarUjala
नोटबंदी पर पत्रकारों से द्वारा पूछे गए सवाल को वह टाल गई। गंगा को प्रदूषण मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए नमामि गंगे योजना के तहत सात हजार करोड़ खर्च होने के बाद भी स्थिति में सुधार न होने पर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को थोड़ा समय और देने की जरूरत है। नमामि गंगे योजना धीरे-धीरे परवान चढ़ेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें