बॉलीवुड में 70-80 के दशक के बैडमैन अभिनेता रंजीत सिंह एक कार्यक्रम में शिरकत करने देहरादून पहुंचे। यह कार्यक्रम मासिक पत्रिका पुरुष हेल्पलाइन के दो साल पूरे होने के मौके पर आयोजित किया गया। सत्यमेव जयते सीरियल की बात चली तो रंजीत बोले कि आमिर खान आदर्श बताते हैं और खुद बीवी को घर से निकाल दिया। इस दौरान रंजीत ने कहा कि नेता पढ़ा-लिखा और समझदार होना चाहिए। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि फिल्मों में अश्लीलता कॉरपोरेट की वजह से है। साफ-सुथरी, सिद्धांतवाली फिल्मों को कोई थिएटर वाला लगाता ही नहीं है।