फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार संग कॉर्बेट पार्क पहुंचे एक्टर रणदीप हुड्डा ने की जंगल सफारी, बाघ का दीदार कर हुए रोमांचित

Thu, 27 Feb 2020 09:39 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)
विज्ञापन
1 of 5
रणदीप हुड्डा - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा गुरुवार को कॉर्बेट पार्क में जंगल सफारी के लिए पहुंचे। जंगल सफारी के दौरान बाघ के दीदार होने से अभिनेता हुड्डा काफी खुश नजर आए। इस दौरान उनके साथ दोस्त और परिवार के लोग भी रहे।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार दोपहर अभिनेता रणदीप हुड्डा मां और दोस्तों के साथ कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के ऑफिस में पहुंचे। ऑफिस आते ही उनसे मिलने को कर्मचारियों में होड़ लग गई। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
सीटीआर निदेशक राहुल ने अभिनेता हुड्डा का स्वागत किया। करीब आधा घंटे तक सीटीआर निदेशक राहुल से वार्ता करने बाद उन्होंने वनकर्मियों का आभार जताया और उनके साथ फोटो भी खिंचवाए। 

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
निदेशक ने ईको टूरिज्म के रेंजर राजेंद्र चकरायत, वन दरोगा ललित आर्य को उनके साथ भेजा। रेंजर चकरायत ने बताया कि कांडा रोड में जंगल सफारी के दौरान एक्टर हुड्डा को बाघिन और उसके दो शावक दिखे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : फाइल फोटो
इस पर वह काफी रोमांचित दिखे। वह दो दिन कॉर्बेट के खिनानौली गेस्ट हाउस में रुकेंगे। फिल्म अभिनेता हुड्डा ने बताया कि वह पहले भी कॉर्बेट में सफारी करने आते रहे हैं और उन्हें यहां आकर अच्छा लगता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें