फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद्रग्रहण पर कुत्ता बन गया काल का कारण, घर में एक साथ जलीं चार चिताएं, तस्वीरें बेहद दर्दनाक

Fri, 02 Feb 2018 06:20 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, काशीपुर
विज्ञापन
1 of 6
funeral - फोटो : demo
चंद्रग्रहण के दिन एक कुत्ता एक परिवार के लिए काल का कारण बन गया। घर में एक साथ चार चिताएं लगी तो हर कोई रो पड़ा।

 
विज्ञापन

2 of 6
accident
नैनीताल से लौटते समय हादसे के शिकार हुए काशीपुर के राइस मिलर, उनकी पत्नी व गुजराती दंपति के शवों का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। श्मशान घाट में चार चिताएं एक साथ जलने से वहां मौजूद सभी लोगों की आंखें नम हो गईं। शोक स्वरूप बृहस्पतिवार को मंडी परिसर की सभी आढ़तें बंद रहीं।
 
विज्ञापन

3 of 6
accident

मोहल्ला विजय नगर नई बस्ती निवासी राइस मिलर तेज प्रकाश अरोड़ा अपनी पत्नी रश्मि अरोड़ा, बेटे सागर, जीजा नाडियार (गुजरात) निवासी डॉ. शांति स्वरूप मदान व बहन किसनू सतारिया व अन्य परिजनों के साथ अर्टिगा और क्रेस्टा कारों से नैनीताल घूमने गए थे। लौटते समय बैलगढ़ (रामनगर) के पास कुत्ते को बचाने के प्रयास में अर्टिगा कार सिंचाई विभाग की नहर में गिर गई।


 

4 of 6
दुर्घटना - फोटो : amar ujala
इस कार में दो दंपति सवार थे। तेज प्रकाश का पुत्र सागर क्रेस्टा कार में था। सागर ने अपनी आंखों के सामने अपने माता-पिता और बुआ-फूफा को नहर में गिरते देखा। सागर ने नहर में कूद लगा दी। क्रेस्टा कार में सवार लोगों समेत आसपास के लोगों ने अर्टिगा सवारों को बाहर निकालने का प्रयास किया। मां-बाप को संकट में देख सागर ने कार की एक साइड का शीशा तोड़ दिया।

 
विज्ञापन

5 of 6
accident
वह करीब एक घंटे तक घायलों को कार से बाहर निकालने की जद्दोजहद में जूझता रहा। बमुश्किल कार सवार सभी छह लोगों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया। नैनीताल के डीएम के आदेश पर बुधवार देर रात मृतकों का पोस्टमार्टम कराया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
accident
रात करीब दो बजे चारों शव तेज प्रकाश अरोड़ा के नवनिर्मित आवास रुद्रा विला पहुंचे तो परिजनों व संबंधियों के विलाप से वातावरण गमगीन हो गया। बृहस्पतिवार देर शाम स्वर्ग वाहनों से शवों को श्मशान घाट ले जाया गया। अरोड़ा दंपति को उनके इकलौते पुत्र सागर व गुजराती दंपति को उनके पुत्र डॉ. उत्कर्ष ने मुखाग्नि दी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश, पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा, मनोज जोशी, संदीप सहगल, मुकेश मेहरोत्रा, भाजपा नेता राम मेहरोत्रा, प्रवीण सेठी, राजीव अरोड़ा, गुरविंदर सिंह चंडोक, रघुनाथ अरोड़ा, जितेंद्र बोहरा आदि तमाम लोगों ने मृतकों के आवास पर पहुंचकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें