फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MKP में लगातार 7वीं जीत पर झूम उठी ABVP, तस्वीरों में जश्न

Wed, 31 Aug 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 9
abvp won mkp election - फोटो : AmarUjala
देहरादून के एमकेपी कॉलेज में अभाविप लगातार सातवीं बार जीत का परचम लहराते ही विजयी छात्रनेता और कार्यकर्ता खुशी में झूम उठे।
विज्ञापन

2 of 9
abvp won mkp election - फोटो : AmarUjala
एबीवीपी की प्रत्याशी साक्षी शंकर को छात्र संघ अध्यक्ष चुना गया। एनएसयूआई, विकास ग्रुप और सीवाईएसएफ के प्रत्याशियों को करारी हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

3 of 9
abvp won mkp election - फोटो : AmarUjala
हालांकि अध्यक्ष और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर मुकाबला काफी नजदीकी दिखा।

4 of 9
student union election
एमकेपी में मंगलवार सुबह साढ़े दस बजे छात्रसंघ चुनाव शुरू हुए। मौसम सामान्य रहने की वजह से इस साल कॉलेज में छात्राओं में वोटिंग का जबर्दस्त उत्साह नजर आया।
विज्ञापन

5 of 9
student union election
छात्राओं ने लंबी कतारों में लगकर मताधिकार का प्रयोग किया। कॉलेज गेट के बाहर भी चुनावी माहौल नजर आया। प्रत्याशी और कार्यकर्ता अपने-अपने पक्ष में मतदान की अपील करती नजर आईं।
विज्ञापन

6 of 9
abvp won mkp election - फोटो : AmarUjala
दोपहर तीन बजे से मतगणना शुरू हुई। शुरू से ही एबीवीपी की धड़कने निर्दलीय प्रत्याशियों ने बढ़ाए रखी। पहले कक्ष की मतगणना के बाद एबीवीपी की प्रत्याशी साक्षी शंकर 83 और निर्दलीय प्रत्याशी नसरीन 141 वोट पर पहुंची तो मुश्किलें बढ़ गई।
विज्ञापन

7 of 9
abvp won mkp election - फोटो : AmarUjala
हालांकि इसके बाद यह अंतर कम होता चला गया। अध्यक्ष पद की विजेता साक्षी शंकर ने चुनाव में 280 वोट हासिल किए, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी नसरीन अंसारी 271 वोट के साथ दूसरे स्थान पर रहीं।

8 of 9
abvp won mkp election - फोटो : AmarUjala
वहीं अभाविप के चुनाव जीतते ही अध्यक्ष पद पर नसरीन और एनएसयूआई ने रिकाउंटिंग की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। जिसके बाद देर शाम आठ बजे के करीब दोबारा मतगणना शुरू हुई।
विज्ञापन

9 of 9
nsui protest in mkp - फोटो : AmarUjala
दोबारा काउं‌टिंग में भी एबीवीपी की प्रत्याशी को जीत मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें