फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड : मनीष सिसोदिया के इशारों से प्रदेश में सियासी हलचल, केजरीवाल के पास पहुंचे सीएम पद के दावेदारों के नाम

Tue, 15 Dec 2020 09:54 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : अमर उजाला (File Photo)
कुमाऊं के निजी दौरे के बहाने आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया प्रदेश की सियासी नब्ज टटोल गए हैं। जाते-जाते वह जो सियासी बातें कह गए, उन्हें लेकर प्रदेश की सियासत में हलचल है।

 
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
मनीष का कहना है कि विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी मुख्यमंत्री का उम्मीदवार घोषित कर देगी और वह चेहरा हर वर्ग को पसंद आएगा। उनके जाने के बाद अब उन चेहरों लेकर अनुमान लगाए जा रहे हैं, जो आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। बहरहाल, कुमाऊं में आप कार्यकर्ताओं में इस दौरे के बाद खासा उत्साह है।
 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
सूत्रों के मुताबिक, आम आदमी पार्टी प्रमुख व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उत्तराखंड की सियासी गतिविधियों से लगातार जुड़े हैं और अपने स्तर पर फीड बैक ले रहे हैं। इस बीच प्रमुख राजनीतिक दलों से हटकर अलग अलग क्षेत्रों में प्रसिद्धी हासिल करने वाले उन चेहरों के नाम पर भी केजरीवाल के पास पहुंचे हैं, जो उत्तराखंड के मूल के हैं। इसमें एक सैन्य पृष्ठभूमि वाला चर्चित चेहरा भी प्रमुख रूप से शामिल होगा। लेकिन पार्टी सीएम कैंडीडेट को लेकर अपने पत्ते सही समय पर खोलेगी। 

4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
सूत्रों के मुताबिक, पार्टी की यह कोशिश है कि सीएम चेहरे के लिए जो पैनल वह तैयार करे, उस पर अंतिम फैसला जनता का ही हो। इसलिए पार्टी के शीर्ष नेताओं के अगले कुछ महीनों में राजनीतिक दौरें बढ़ेंगे और जनसंवाद कार्यक्रमों में सीएम के चेहरे को लेकर रायशुमारी की जाएगी। जिस चेहरे को सबसे ज्यादा समर्थन मिलेगा, पार्टी उसे सीएम पद का दावेदार घोषित कर देगी। 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
नितांत निजी दौरे पर आकर कुमाऊं की सियासी नब्ज टटोलने के बाद अब दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया इस महीने के आखिर में देहरादून आ सकते हैं। कोशिश मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दौरे के लिए भी हो रही है।आम आदमी पार्टी की रणनीति भाजपा की तरह बूथ स्तर तक पैठ बनाने की है। इसके लिए अभियान शुरू कर दिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के सफल दौरे से प्रदेश के लोगों में आप के प्रति जबर्दस्त उत्साह है। भाजपा इसे पचा नहीं पा रही है और वह बौखलाने लगी है। उनके बयानों में यह बौखलाहट साफ दिखाई दे रही है।
- एसएस कलेर, प्रदेश अध्यक्ष, आम आदमी पार्टी

आम आदमी पार्टी को प्रदेश में जनता का भारी समर्थन प्राप्त हो रहा है। मनीष सिसोदिया के कुमाऊं दौरे में उमड़ा जनसैलाब इसका प्रमाण है। पार्टी के शीर्ष नेता आने वाले समय में गढ़वाल का दौरा करेंगे। मुख्यमंत्री पद के दावेदार के चेहरे को लेकर मनीष सिसोदिया ने यही कहा कि वह सबको पसंद आएगा।
- अमित रावत, प्रदेश प्रवक्ता, आम आदमी पार्टी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें