सूर्य, बुध, शुक्र एक राशि, एक नक्षत्र और अंशों में नजदीक आने पर बारिश का अकाट्य योग बनता है। इनके साथ चंद्रग्रह के योग कारक होने से अच्छी बारिश की संभावना बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि तीन-चार माह से लगातार सूर्य, बुध, शुक्र पृथक-पृथक राशि, नक्षत्र, अंशों में बहुत दूरी पर गतिमान हैं, जिसमें 30 अगस्त से लगातार सूर्यदेव अपने नक्षत्रों में चल रहे हैं।