फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिन छात्रों के पास आधारकार्ड नहीं उनके लिए बुरी खबर...

Wed, 22 Feb 2017 07:40 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 8
aadhar card
जिन छात्रों के पास आधार कार्ड नहीं है उनके लिए बुरी खबर है। जल्द ही आधार कार्ड बनवा लें वरना बड़ा नुकसान हो जाएगा।
 
विज्ञापन

2 of 8
- फोटो : PTI
मानव संसाधन मंत्रालय ने कॉलेज और यूनिवर्सिटी में स्कॉलरशिप पाने वाले स्टूडेंट्स के लिए आधार कार्ड अनिवार्य करने का लान किया है। इसके तहत अब स्कॉलरशिप लेने के लिए आपको अपना आधार कार्ड देना होगा। अगर ऐसा नहीं करते तो छात्रवृति से हाथ धोना पड़ेगा।
 
विज्ञापन

3 of 8
aadhar card
मंत्रालय के नोटिस के मुताबिक, जिन छात्र-छात्राओं के पास आधार नहीं है, उन्हें 30 जून तक आधार के लिए एनरॉलमेंट कराना होगा। आधार मिलने तक छात्रवृति की सुविधा जारी रखने के लिए आधार आवेदन या एनरॉलमेंट स्लिप देना होगा।
 

4 of 8
छात्रवृत्ति
बताया जा रहा है कि ऐसा करने के पीछे की वजह छात्रवृत्ति की प्रक्रिया को पारदर्शी और आसान बनाना है। साथ ही आधार की वजह से आपको कई सारे दस्तावेज लगाने के झंझट से छुटकारा मिल जाएगा। यह नियम जम्मू-कश्मीर, असम और मेघालय के स्टू़डेंट्स पर लागू नहीं होगा।
 
विज्ञापन

5 of 8
money
अधिकारियों ने कहा कि जिन स्टूडेंट्स के पास आधार कार्ड नहीं है वो स्कॉलरशिप के लिए आधार एनरोलमेंट आईडी स्लिप, आधार एनरोलमेंट आवेदन, वोटर आईडी कार्ड, पैन कार्ड इत्यादि के जरिए भी अप्लाई कर सकते हैं, लेकिन आधार कार्ड प्राथमिक दस्तावेज रहेगा।
 
विज्ञापन

6 of 8
पेंशन
बता दें कि इससे पहले ईपीएफओ से जुड़े खाताधारकों और पेंशनरों के लिए आधार कार्ड अनिवार्य बनाया गया है। ईपीएफओ ने खाता धारकों और पेंशनरों को 31 मार्च तक अपना आधार नंबर या उसके लिए आवेदन का सबूत जमा करने का निर्देश दिया गया है।
 
विज्ञापन

7 of 8
राशन कार्ड - फोटो : file photo
आधार के बिना न तो राशन खरीदने पर सब्सिडी मिलेगी और न ही एलपीजी पर। ऑयल कंपनियों ने निर्देश जारी किए हैं कि सब्सिडी उन्हें ही दी जाए जिनके आधार कार्ड गैस कनेक्शनों से लिंक हैं। ये निर्देश भी जारी किए हैं कि अगर गैस कनेक्शन आधार से लिंक नहीं कराया है तो 30 जून तक करा लें।
 
विज्ञापन

8 of 8
aadhar card
अब एग्जाम में बैठने के लिए आधार कार्ड दिखाना जरूरी है। जेईई मेन्स के फॉर्म भरने के लिए भी इसे जरूरी कर दिया गया है। इस बार ऑनलाइन आवेदन में आधार नंबर देना जरूरी होगा। जम्‍मू-कश्‍मीर, असम और मेघालय के आवेदकों के लिए आधार कार्ड अनिवार्य नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें