अगर आप अपने नोट बदलने वाले हैं या फिर बैंक खाते में पैसा जमा करने वाले हैं तो कतई चिंता न करें। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने ग्राहकों की सुविधा के लिए एक तरफ जहां 10 व 11 नवंबर की छुट्टी रद्द कर दी है तो दूसरी ओर बैंकों का समय भी चार बजे से बढ़ाकर सात बजे कर दिया है।
विज्ञापन
2 of 8
नोट की सच्चाई
पंजाब नेशनल बैंक के मंडल प्रबंधक अनिल कुमार खोसला ने बताया कि आरबीआई से ताजा निर्देश मिल गए हैं। इसके तहत 10 और 11 नवंबर को भी सभी बैंक खुले रहेंगे।
विज्ञापन
3 of 8
- फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा बैंकों का समय भी चार बजे से बढ़ाकर सात बजे कर दिया गया है। यानी सुबह दस बजे से शाम सात बजे तक सभी बैंकों में नोट बदलने के साथ ही अपने खाते में पैसा जमा भी करा सकते हैं। उन्होंने सभी बैंक ग्राहकों से अपील की है कि वह शांति बनाए रखें। नियमों का पालन करें।
4 of 8
- फोटो : अमर उजाला
अगर आप नया बैंक खाता खुलवाना चाहते हैं या फिर लोन के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो फिलहाल दो चार दिन बैंक का रुख न करें तो बेहतर होगा। दरअसल, बैंकों ने बृहस्पतिवार से अपना पूरा स्टाफ केवल कैश एक्सचेंज और खातों में पैसा जमा करने की ड्यूटी में लगा दिया है। ऐसे में बैंक से जुडे़ बाकी सभी काम प्रभावित होने तय हैं।
विज्ञापन
5 of 8
money
अगर आप बैंक में अपने 500 और 1000 रुपये के नोट बदलने जा रहे हैं तो यह खबर जरूर पढ़ लें। बिना आईडी प्रूफ के आप पैसा एक्सचेंज नहीं कर पाएंगे। बैंकों ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है।
विज्ञापन
6 of 8
sdf
देना बैंक के डिप्टी जोनल मैनेजर केशव राम ने बताया कि आरबीआई की गाइडलाइंस के मुताबिक एक दिन में अधिकतम चार हजार रुपये के नोट ही बदले जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि नोट बदलने के लिए आपको अपने 500 या 1000 के नोट लेकर बैंक जाना होगा। यहां अपनी आईडी प्रूफ की फोटोकॉपी के साथ पैसा जमा करके बदले में दूसरे नोट मिल जाएंगे।
विज्ञापन
7 of 8
- फोटो : Shivharsh Dwivedi
डाकघर में भी यही प्रक्रिया अपनाई जाएगी। बैंकों ने सभी ग्राहकों से अपील की है कि वह शांति बनाए रखें और अपनी बारी का इंतजार करें। बैंक आपकी करेंसी बदलने को तत्पर है।
इनमें से किसी एक आईडी की फोटोकॉपी ले जाएं: आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी कार्ड, पासपोर्ट, नरेगा कार्ड, पैन कार्ड, सरकारी विभाग से जारी आईकार्ड या पब्लिक सेक्टर की कंपनी का आईकार्ड।