देशभर में 500 और 1000 के नोट बंद करने से पहले ही इससे पैदा होने वाली समस्या के समाधान पर सरकार ने काम शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
2 of 6
indian rupee
लिहाजा, सभी बैंकों को यह फैसला आने से पहले हाल ही में यह निर्देश मिले हैं कि वह केवल 50 और 100 के नोट वाले एटीएम प्राथमिकता पर शुरू कर दें। पीएनबी सहित कई बैंकों ने राजधानी में ऐसे एटीएम शुरू भी कर दिए हैं।
विज्ञापन
3 of 6
rupee
500 और 1000 के नोट तो बंद हुए लेकिन बाजार में 50 और 100 के नोट चलते रहेंगे। अब संकट इस बात का है कि इतने नोट लोग कहां से लाएंगे। लिहाजा, इस संकट से निपटने की पहले ही तैयारी पूरी कर ली गई है।
4 of 6
ATM के बाहर लगी भारी भीड़
रिजर्व बैंक ने हाल ही में सभी बैंकों को सर्कुलर जारी किया है। इसमें कहा गया है कि वह अपने एटीएम के 20 प्रतिशत एटीएम ऐसे लगाएं, जिनमें से केवल 50 या 100 रुपये के नोट निकलें।
विज्ञापन
5 of 6
पीएनबी
पंजाब नेशनल बैंक के जोनल हेड अनिल कुमार खोसला ने बताया कि सोमवार को ही यह निर्देश मिले हैं। उन्होंने पलटन बाजार स्थित एटीएम में यह व्यवस्था लागू भी कर दी है।
पलटन बाजार स्थित एटीएम में ग्राहक ट्रांजेक्शन करेंगे तो उन्हें केवल 50 या 100 रुपये के नोट ही मिलेंगे। जल्द ही कई और बैंक भी ऐसे एटीएम शुरू कर देंगे, जहां से छोटे नोट निकलेंगे। माना जा रहा है कि इससे निश्चित तौर पर लोग परेशानी से बचेंगे।