फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चूल्हे की चिंगारी से 45 झोपड़ियों में लगी आग: आंखों के सामने अपने घर जलते देखते रहे बेबस मजदूर, तस्वीरें

Thu, 07 Apr 2022 10:08 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, सहसपुर
विज्ञापन
1 of 5
आग - फोटो : अमर उजाला
देहरादून स्थित सहसपुर भाऊवाला के सुंदरवन इलाके में एक झुग्गी बस्ती में आग लग जाने से 45 झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। गनीमत रही कि आग से जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन बस्ती में रहने वाले 40 मजदूर परिवारों का सारा घरेलू सामान आग की भेंट चढ़ गया है।

उधर, आग लगने से हुए नुकसान की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे क्षेत्र के विधायक ने आग से पीड़ित परिवारों की हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है। उप जिलाधिकारी ने राजस्व विभाग की टीम से बस्ती में हुए नुकसान का आंकलन कराने की बात कही है।

भाऊवाला के सुंदरवन क्षेत्र में बसी एक मजदूर बस्ती में अचानक आग लग गई। एक झोपड़ी से दूसरी झोपड़ी में आग बढ़ने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आग की सूचना पाते ही मौके पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। उन्होंने पानी के टैंकरों व अन्य संसाधनों से आग बुझाने के प्रयास किए, लेकिन आग इतनी भयानक थी कि उसे रोक पाने में उनकी सारी कोशिशें नाकाम हो गई।
विज्ञापन

2 of 5
झोपड़ियों में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
उधर, घटना की सूचना पाते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने ग्रामीणों की मदद से लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक यहां मौजूद 45 झोपड़ियां जलकर राख हो गईं।
यह भी पढ़ें- महिला ने तबाह की जिंदगी: एड्स संक्रमित चाची ने नाबालिग भतीजे के साथ बनाए संबंध, खौफनाक साजिश से परिजनों में इस बात का डर 
विज्ञापन

3 of 5
आग - फोटो : अमर उजाला
सेलाकुई के प्रभारी अग्निशमन अधिकारी रमेश चंद्र गौतम ने बताया कि खाना बनाने के दौरान चूल्हे से निकली चिंगारी से एक झोपड़ी में आग लगने से घटना घटी है।

4 of 5
आग - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि बस्ती में लगभग 40 मजदूर परिवार रहते थे, जिनका अधिकतर सामान जलकर राख हो गया है। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने मजदूरों का ढांढस बढ़ाते हुए हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया है। 

ये भी पढें...केदारनाथ हेली सेवा :  वेबसाइट खुलते ही टिकटों के लिए मारामारी, पहले दिन दो घंटे में दो हजार से ज्यादा बुकिंग
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आग - फोटो : अमर उजाला
उधर विकासनगर के उप जिलाधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि आग से हुए नुकसान के आकलन के लिए राजस्व कर्मियों को मौके पर भेजा गया है। आकलन के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें