फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ आपदा: एक साथ हुआ 19 नरकंकालों का अंतिम संस्कार, तस्वीरें

Tue, 25 Oct 2016 04:13 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
Skeletons cremation - फोटो : AmarUjala
केदारघाटी में चले सर्च ऑपरेशन में मिले 19 नरकंकालों का सोनप्रयाग में अंतिम संस्कार कर दिया गया। घाटी में एक पखवाड़े में 52 नरकंकाल मिल चुके हैं।
विज्ञापन

2 of 7
Skeletons found in Kedar Valley - फोटो : AmarUjala
केदारघाटी में 16-17 जून 2013 में आई जलप्रलय में हजारों लोगों की जिंदगियां निगल ली थी। इनमें से 3886 लोग लापता पाए गए, जिनका आज तक पता नहीं लग पाया है।
विज्ञापन

3 of 7
Skeletons cremation - फोटो : AmarUjala
मुख्यमंत्री के निर्देश पर 21 अक्तूबर को एसडीआरएफ की सात टीमों को सर्च ऑपरेशन के लिए गरुड़चट्टी, देव विष्णु, गोमुखड़ा, गौरी गांव, वासुकी ताल आदि ट्रैक पर सर्च ऑपरेशन के लिए भेजा गया था।

4 of 7
Skeletons cremation - फोटो : AmarUjala
एसडीआरएफ की सात टीमों ने कई ट्रैक पर सर्च आपरेशन में सोमवार को 19 और नरकंकाल मिले थे। डीएनए संरक्षित करने के बाद मंगलवार को इनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

5 of 7
Skeletons found in Kedar Valley - फोटो : AmarUjala
दाह संस्कार के बाद इनकी अस्थियां विसर्जित की जाएगी। पुलिस अधीक्षक पीएन मीणा के मुताबिक कि बीते 16 से 24 अक्तूबर तक दो चरणों में चले सर्च अभियान में अब तक 52 नर कंकाल मिल चुके हैं।
विज्ञापन

6 of 7
skeleton
दीपावली के बाद अभियान फिर से शुरू किया जाएगा। बता दें कि ट्रैकिंग दल को एक पखवाड़े पहले काफी नरकंकाल दिखाई दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
kedarnath
इसके बाद एसडीआरएफ टीम द्वारा किए गए सर्च आपरेशन में 31 नरकंकाल बरामद हुए हैं। माना जा रहा है कि अभी मलबे में सैकडों कंकाल दबे हो सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें