फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल का खर्चा न प्रदूषण का डर, 11 साल के बच्चे ने बनाई हवा से चलने वाली ये बाइक, देखिए...

Fri, 06 Dec 2019 10:41 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
देहरादून में छठवीं कक्षा के छात्र ने हवा से चलने वाली बाइक तैयार की है। इस बाइक में टायरों में भरी जाने वाली हवा का ईंधन के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। छात्र के परिजनों के अनुसार बाइक बिल्कुल भी प्रदूषण नहीं करती है। 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत करते हुए गोरखाली सुधार सभा पदाधिकारियों ने बाइक के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। बाइक बनाने वाले संत कबीर एकेडमी के 11 वर्षीय छात्र अद्वैत ने बताया कि कुछ समय पूर्व गुब्बारे में हवा भरते हुए उन्हें ऐसी बाइक बनाने का ख्याल आया, जो हवा से चलती हो। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने अपने पिता आदेश क्षेत्री की मदद से पेट्रोल और डीजल इंजन पर प्रयोग किए लेकिन असफल रहे। इसके बाद उन्होंने एक नया इंजन तैयार करने की योजना बनाई। कई माह की मेहनत के बाद वह ऐसा इंजन तैयार करने में कामयाब रहे, जो पूरी तरह हवा से चलता है।

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि यह एक प्रोटोटाइप इंजन है, जिसको वह ऑटो कंपनियों के साथ मिलकर बेहतर बाइक के रूप में लाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने बताया कि बाइक की लागत, माइलेज और प्रति किमी खर्च का अभी आंकलन नहीं किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
इस अवसर पर अद्वैत की मां अमृता क्षेत्री, सभा अध्यक्ष पदम सिंह थापा, उपाध्यक्ष पूजा सुब्बा, महामंत्री गोपाल क्षेत्री, प्रभा शाह, कर्नल बीएम थापा (सेनि), कर्नल जीवन क्षेत्री (सेनि) समेत अन्य मौजूद रहे।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें