फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 10 हसीन बर्फीली वादियों को देखकर भूल जाएंगे कश्मीर

Tue, 29 Dec 2015 09:45 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 10
अच्छी बर्फबारी देखने के लिए उत्तराखंड में औली सबसे बेहतरीन जगह है। यहां आप स्कीइंग का आनंद ले सकते हैं। विंटर स्पोटर्स लवर्स के लिए यह जगह काफी आकर्षक है। यहां गोनडोला से हिमालय का नजारा कभी न भूलने जैसा अनुभव देता है। जनवरी से लेकर मार्च तक यहां अच्छी बर्फ देखी जा सकती है।
विज्ञापन

इन 10 हसीन बर्फीली वादियों को देखकर भूल जाएंगे कश्मीर

2 of 10
अल्मोड़ा शहर के अलावा, कसारदेवी, स्याहीदेवी, बानड़ीदेवी, पनुवानौला, वृद्ध जागेश्वर, जागेश्वर, आरतोला, धौलादेवी, बाराकूना में हर साल भारी हिमपात होता है। इसके अलावा शहरफाटक, मोतियापाथर, चायखान, मौरनौला, ज्वारनेडी, बेड़चूला आदि क्षेत्रों में भी अच्छी बर्फ पड़ती है। यहां पर्यटकों के ‌लिए अच्छे होटल व गेस्ट हाउस उपलब्‍ध है।
विज्ञापन

इन 10 हसीन बर्फीली वादियों को देखकर भूल जाएंगे कश्मीर

3 of 10
उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में मौजूद लैंसडॉन में काफी सुंदर बर्फबारी होती है। ‌सर्दी के मौसम में यहां अक्सर होटल्स और गेस्ट हाउस फुल रहते हैं। लैंसडॉन को ‌ब्रिटिश शासन के दौरान वि‌कसित किया गया। इसके प्रमाण यहां देखने को मिलते हैं। ब्रिटिश शासन के दौरान लैंसडॉन स्वतंत्रता सेनानियों की आंदोलन का गढ़ रहा है।

इन 10 हसीन बर्फीली वादियों को देखकर भूल जाएंगे कश्मीर

4 of 10
अपनी सुदंर वादियों के लिए मशहूर मसूरी का मुरीद बॉलीवुड भी है। यहां अक्सर फिल्मों की शूटिंग की जाती है। सर्दियों में बर्फबारी देखने के लिए यहां पर्यटकों की ऐसी भीड़ उमड़ती है कि कई घंटों तक मसूरी देहरादून मार्ग जाम हो जाता है। मसूरी में लंढौर स्थित चार दुकान और लाल टिब्बा क्षेत्र में अच्छी बर्फबारी देखने को मिलती है।
विज्ञापन

इन 10 हसीन बर्फीली वादियों को देखकर भूल जाएंगे कश्मीर

5 of 10
दोस्तों के साथ धूमने का प्लान बनाने रहे हैं या‌ फिर हनीमून का, नैनीताल इसके लिए बेहतर जगह है। सर्दियों के मौसम में यहां अक्सर बर्फबारी का नजारा देखने को मिलता है। नैनीताल घाटी में मौजूद है जो चारों ओर से पहाड़ से घिरा है।
विज्ञापन

इन 10 हसीन बर्फीली वादियों को देखकर भूल जाएंगे कश्मीर

6 of 10
उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में स्थित रानीखेत में अक्टूबर से फरवरी तक मौमस बेहद ठंडा होता है। यहां दिसंबर, जनवरी और फरवरी में बर्फबारी होती है। इन महिनों में यहां युवाओं और नए शादीशुदा लोगों का तांता लगा रहता है।
विज्ञापन

इन 10 हसीन बर्फीली वादियों को देखकर भूल जाएंगे कश्मीर

7 of 10
औली के बाद चकराता ऐसी जगह है जहां कम समय में पहुंचकर अच्छी बर्फबारी को देखा जा ‌सकता है। अपने अनूठे वातावरण के लिए चकराता जाना जाता है। नॉर्दन एरिया में चकराता ट्रैकिंग और स्कीइंग के लिए फेमस जगह है।

इन 10 हसीन बर्फीली वादियों को देखकर भूल जाएंगे कश्मीर

8 of 10
पिथौरागढ़ की हरियाली बरबस ही यहां आने वाले पर्यटकों को अपनी ओर खींच लेती है। सर्दियों में यहां भी बर्फबारी का मजा लिया जा सकता है। यहां से होकर ही कैलास मानसरोवर यात्रा अपने गंतव्य तक पहुंचती है।

इन 10 हसीन बर्फीली वादियों को देखकर भूल जाएंगे कश्मीर

9 of 10
पिथौरागढ़ जिले में स्थित मुनस्यारी पर्यटकों के लिए नई खोज है। मुनस्यारी नाम का अर्थ ही (बर्फीली जगह) है। यह क्षेत्र पर्वत, ग्लेशियरों और प्राकृतिक सुंदरता से पटा हुआ है। मुनस्यारी पिथौरागढ़ से 125 ‌किमी. की दूरी पर मौजूद है।
विज्ञापन

इन 10 हसीन बर्फीली वादियों को देखकर भूल जाएंगे कश्मीर

10 of 10
टिहरी जिले में स्थित धनौल्टी मसूरी से 24 ‌किमी. और चंबा से 29 किमी. की दूरी पर मौजूद है। सर्दियों के मौसम में यहां आसानी से बर्फबारी को लाइव देखा जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें