ऐसी तस्वीर न आपने फिल्मों में देखी होंगी, न ही टीवी पर कभी ऐसा ज़िक्र सुना होगा, एक वीडियो वायरल हुआ है। देखिए महिला टीचर से एक शख्स की भिड़ंत की वायरल हो रही घटना का सच
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
teacher beat
घटना हरियाणा के कुरुक्षेत्र की है। अनाथालय में एक बच्चे के अभिभावक ने गुस्से में आकर वहां मौजूद महिला टीचर व एक युवक के साथ मारपीट की। अनाथालय के संचालक स्वामी हरिओम दास ने आरोप लगाया है कि युवक ने पहले तो उसके साथ गाली गलोज की इसके बाद वहां मौजूद टीचर के पेट में मुक्का मारा। स्वामी हरिओम ने पुलिस को शिकायत दे दी है, पुलिस कार्रवाई कर रही है। मारपीट का वीडियो हुआ वायरल हो गया है।
विज्ञापन
3 of 6
teacher beat
मामला अजीबोगरीब है, सवालों के घेरे में एक संस्थान है, जहसं गरीब और जरुरतमंद बच्चे पढ़ने आते हैं। स्वामी हरिओम दास ने बताया कि उनकी वात्सल्य वाटिका में बहुत से गरीब व जरुरतमंद बच्चे पढ़ने आते हैं। कुछ बच्चे घर से स्कूल के लिए आ जाते हैं और बाहर भीख मांगते रहते हैं।
4 of 6
Teacher beat student
कहा जा रहा है कि एक बच्चा पिछले कई दिन से स्कूल नहीं आ रहा था, लेकिन स्कूल की ड्रेस में बाहर घूमता रहता था। उसके पिता तक शिकायत पहुंचाई गई तो वह अनाथालय में बने स्कूल में आकर बच्चे को पीटने लगा। संस्थान ने बच्चे को पीटने से मना किया और कहा कि बच्चे को घर ले जाए, वहां जाकर समझाए।
विज्ञापन
5 of 6
beat teacher
तिलमिलाए बच्चे के पिता ने ये तक कह दिया कि मैं तुम्हें भी मारूंगा। वहां मौजूद टीचर को गाली देने लगा। उसने एक महिला टीचर के पेट में मुक्का मार दिया। विवाद बढ़ा तो वहां मौजूद एक युवक उसे रोकने लगा तो उसने उसे पीटना शुरू कर दिया। उसके कपड़े फाड़ दिए। एक टीचर को पकड़ लिया और उसे भी मारा। काफी मशक्कत के बाद लेडीज टीचर ने बीच बचाव करके लड़ाई रुकवाई।
वहां मौजूद दूसरे टीचर ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसमें आरोपी युवक लड़के व लेडीज टीचर के साथ मारपीट करता नजर आ रहा है। स्वामी हरिओम ने विवाद के बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस पीसीआर अनाथालय पहुंची उन्होंने वहीं शिकायत दी। आरोप है कि युवक ने उन्हें धमकी भी दी है। स्वामी हरिओम ने पुलिस को वीडियो भी सौंपा है, जिसमें आरोपी मारपीट करते नजर आ रहा है।