बिजनौर पुलिस को शुक्रवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है। चांदपुर, किरतपुर व नगीना पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर जनपद के अलग-अलग इलाकों में से अवैध हथियारों का जखीरा बरामद किया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान फैक्ट्रियों से नौ आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि विधानसभा चुनाव में खलल डालने के मकसद से इन्हें बनाया जा रहा था। पकड़े गए आरोपियों का कहना है कि इन हथियारों को यूपी और उत्तराखंड में सप्लाई किया जाना था।
विज्ञापन
अलग-अलग जगहों से भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद
2 of 4
अवैध हथियार
चांदपुर, किरतपुर, नगीना और नूरपुर के जंगलों में पुलिस ने आज सुबह हमला बोल दिया और अलग-अलग जगहों से भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद किए। पुलिस ने अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्रियों से नौ आरोपियों तेज सिंह, याद राम, इरफान, शमशाद, शाहिद, लियाकत, सरवेश कुमार, विपिन कुमार और नासिर को भी अरेस्ट किया है। उनके पास से 32 बोर की चार रिवॉल्वर, दो बंदूक, दो राइफल, एक पिस्टल, 12 बोर के 80 तंमचे व 32 बोर के 87 तंमचे सहित नाल और भारी मात्रा में अवैध हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए गए है। इसके बाद पुलिस ने आस-पास के इलाकों में सख्ती बरतते हुए कार्रवाई और तेज कर दी है। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश में भी जुटी हुई है।
विज्ञापन
विस चुनाव में खलल डालने के मकसद से बनाए जा रहे थे अवैध हथियार
3 of 4
भारी मात्रा में तंमचे बरामद
अवैध हथियारों को बिजनौर, मुजफ्फरनगर, शामली, मेरठ, हरिद्वार, उधमसिंह नगर, कोटद्वार और अमरोहा में सप्लाई किया जाना था। आगामी विधानसभा चुनाव में खलल डालने के मकसद से ही इन अवैध हथियारों को तेजी से बनाया जा रहा था।
इससे पहले कैराना से भारी मात्रा में बरामद हुआ था अवैध हथियारों का जखीरा
4 of 4
यूपी पुलिस
बता दें कि ये यूपी पुलिस को दूसरी बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। इससे पहले मेरठ के दौराला और शामली के कैराना से भारी मात्रा में अवैध हथियार का जखीरा बरामद किया गया था।