बेहद सुरक्षित माने जाने वाले दिल्ली के वीवीआईपी इलाके में करीब 40 लोगों की भीड़ ने एक परिवार पर हमला कर दिया और उन्हें बेल्ट और स्टिक से बुरी तरह पीट दिया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : ANI
शुक्रवार रात चार लोगों का एक परिवार इंडिया गेट के पास घुमने गया था। यहां पर उन्होंने अपने बच्चे के लिए बैटरी से चलने वाली एक कार ली लेकिन जैसे ही उसे चलाने की कोशिश की गई तो वो चली नहीं।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : ANI
परिवार का एक सदस्य जब इसकी शिकायत करने के लिए दुकानदार के पास पहुंचा तो दुकानदार ने उससे बहस कर ली और उसे चांटा जड़ दिया।
4 of 5
- फोटो : ANI
इसके बाद जब परिवार के दूसरे सदस्य ने मामले में हस्तक्षेप करने की कोशिश की तो दुकानदार ने वहां कई लोगों को जमा कर लिया और दूसरे शख्स को बेल्ट और स्टिक से पीटना शुरु कर दिया।