उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार में जुटे भाजपा प्रत्याशी पर हमले की घटना सामने आई है। इस हमले की वजह से मौके पर हड़कंप मच गया और भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा रोष देखा जा रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
यह हमला आगरा उत्तर सीट से प्रत्याशी और निवर्तमान विधायक जगन प्रसाद गर्ग पर हुआ है। बताया जा रहा है कि हमला करने की कोशिश समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता ने की है।
विज्ञापन
3 of 5
दरअसल, विधायक कमला नगर क्षेत्र की आदर्श कॉलोनी में प्रचार कर रहे थे। तभी सपा कार्यकर्ता लाठी लेकर उनकी ओर दौड़ते हुए नजर आया। इस दौरान वहां मौजूद गार्ड ने कार्यकर्ता को रोक लिया लेकिन अफरा- तफरी मचने से हालात बिगड़ गए।
4 of 5
हमले के बाद मौके पर कई थानों की फोर्स को तैनात कर दिया गया है। पुलिस हालात पर काबू पाने की हर कोशिश कर रही है, लेकिन भाजपा कार्यकर्ता इस सब के बाद लगातार हंगामा कर रहे हैं।
भाजपा कार्यकर्ता थाने के सामने धरने पर बैठ गए हैं और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। वहीं हमला करने वाला आरोपी मौके से फरार हो गया है और उसके घर पर ताला लगा हुआ है।