फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WPL 2026: लॉरेन बेल से लेकर मिली-चार्ली और वायट तक, अपने ग्लैमरस अंदाज के लिए चर्चा में ये 11 महिला क्रिकेटर्स

Mon, 05 Jan 2026 05:04 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

WPL 2026 में महिला क्रिकेट का रोमांच सिर्फ मैदान तक सीमित नहीं रहा। लॉरेन बेल, मिली इलिंगवर्थ, चार्ली नॉट, डेनियल वायट समेत 11 महिला क्रिकेटर्स अपने शानदार प्रदर्शन के साथ-साथ ग्लैमरस अंदाज को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। ये खिलाड़ी सोशल मीडिया और पब्लिक अपीयरेंस में स्टाइल आइकॉन बनकर उभरीं, जिससे महिला क्रिकेट की लोकप्रियता और भी तेजी से बढ़ी।
विज्ञापन
1 of 12
लॉरेन बेल - फोटो : Instagram
महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 की शुरुआत नौ जनवरी से होगी और पहला मैच मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच नवी मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस बार महिला प्रीमियर लीग में कुछ क्रिकेटर्स अपने ग्लैमरस अंदाज से जलवा बिखेरती दिखेंगी। ऑनफील्ड नहीं, ऑफ-फील्ड भी इन क्रिकेटर्स के फैशन सेंस और ग्लैमरस अंदाज ने फैंस का दिल जीता है। आइए ऐसी ही 11 क्रिकेटर्स के बारे में जानते हैं...
विज्ञापन

2 of 12
लॉरेन बेल - फोटो : Instagram
1. लॉरेन बेल (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु)
इंग्लैंड की 25 साल की युवा तेज गेंदबाज लॉरेन बेल अपने ग्लैमरस और खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने अब तक इंग्लैंड के लिए पांच टेस्ट, 31 वनडे और 36 टी20 मैच खेले हैं। टेस्ट में उनके नाम 18 विकेट, वनडे में 44 विकेट और टी20 में 50 विकेट हैं। टेस्ट में 27 रन देकर चार विकेट, वनडे में 37 रन देकर पांच विकेट और टी20 में 12 रन देकर चार विकेट उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी रही है।
विज्ञापन

3 of 12
अमेलिया कर - फोटो : Instagram
2. अमेलिया कर (मुंबई इंडियंस)
न्यूजीलैंड की 25 साल की यह ऑलराउंडर दुनिया की सबसे खूबसूरत एथलीट्स में से एक हैं। इन्होंने अब तक कीवियों के लिए 84 वनडे और 88 टी20 खेले हैं। वनडे में उनके नाम 41.14 की बेहतरीन औसत से 2304 रन और टी20 में 109.75 के स्ट्राइक रेट से 1324 रन हैं। वनडे में केर 106 विकेट और टी20 में 95 विकेट ले चुके हैं। वनडे में 17 रन देकर पांच विकेट उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी और टी20 में 20 रन देकर चार विकेट उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी रही है।

4 of 12
निकोला कैरे - फोटो : Instagram
3. निकोला कैरे (मुंबई इंडियंस)
ऑस्ट्रेलिया की यह 32 वर्षीय ऑलराउंडर इस साल पहली बार महिला प्रीमियर लीग में हिस्सा लेंगी। वह अपनी क्यूट सी स्माइल और खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। वह अब तक ऑस्ट्रेलिया के लिए 23 वनडे और 27 टी20 खेल चुकी हैं। वनडे में उनके नाम 17 विकेट और टी20 में 19 विकेट हैं। वनडे में उनके नाम 153 रन और टी20 में 60 रन हैं। 
विज्ञापन

5 of 12
मिली - फोटो : Instagram
4. मिली इलिंगवर्थ (मुंबई इंडियंस)
ऑस्ट्रेलिया की इस 20 वर्षीय तेज गेंदबाज की इस वक्त सबसे ज्यादा चर्चा है। वह अब तक अंतरराष्ट्रीय डेब्यू नहीं कर पाई हैं, लेकिन महिला प्रीमियर लीग ऑक्शन में उन्हें खरीदने के लिए जबरदस्त टक्कर दिखी। मुंबई ने उन्हें अपने साथ जोड़ा। सिर्फ ऑनफील्ड नहीं, मैदान के बाहर भी मिली का ग्लैमर सूर्खियों में है। वह इस महिला प्रीमियर लीग की सबसे खूबसूरत क्रिकेटर में से एक हैं।
विज्ञापन

6 of 12
वोल्वार्ट - फोटो : Instagram
5. एल वोल्वार्ट (दिल्ली कैपिटल्स)
दक्षिण अफ्रीका की कप्तान वोल्वार्ट इस सीजन दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलती दिखेंगी। 26 वर्षीय इस खिलाड़ी ने महिला विश्व कप में बल्ले से खूब जलवा बिखेरा था। उनकी स्माइल बेहद क्यूट है और वह शांत मन से फैसले लेने के लिए भी जानी जाती हैं। वोल्वार्ट अब तक दक्षिण अफ्रीका के लिए चार टेस्ट, 122 वनडे और 85 टी20 खेल चुकी हैं। टेस्ट में उनके नाम 31.88 की औसत से 255 रन, वनडे में 52.16 की औसत से 5477 रन और टी20 में 117.98 के स्ट्राइक रेट से 2225 रन हैं।
विज्ञापन

7 of 12
फीबी - फोटो : Instagram
6.  फीबी लिचफील्ड (यूपी वॉरियर्स)
ऑस्ट्रेलिया की यह 22 वर्षीय ओपनर मैदान पर जितनी आक्रामक बल्लेबाजी करती हैं, मैदान के बाहर वह उतनी ही धैर्य और खुशमिजाजी के लिए जानी जाती हैं। फीबी इस सीजन की सबसे घातक बल्लेबाज में से एक हो सकती हैं। ऑस्ट्रेलिया के लिए वह बेहद कम समय में सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज बन चुकी हैं। वह अब तक कंगारुओं के लिए चार टेस्ट, 36 वनडे और 27 टी20 खेल चुकी हैं। टेस्ट में उनके नाम 22.67 की औसत से 136 रन, वनडे में 41.52 की औसत से 1287 रन और टी20 में 140.13 के स्ट्राइक रेट से 440 रन हैं। 

8 of 12
प्रतिका - फोटो : Instagram
7. प्रतिका रावल (यूपी वॉरियर्स)
प्रतिका इस सीजन महिला प्रीमियर लीग का हिस्सा नहीं होंगी और नहीं खेलेंगी, लेकिन यूपी वॉरियर्स ने उन्हें अपनी टीम के साथ बनाए रखा है। प्रतिका महिला विश्व कप के दौरान पैर में चोट लगा बैठी थीं और अभी रिहैब से गुजर रही हैं। हालांकि, वह टीम से जुड़ सकती हैं और टीम का मनोबल बढ़ा सकती हैं। प्रतिका के पैर में प्लास्टर है और वह केवल ड्रेसिंग रूम में मौजूद रह सकती हैं। प्रतिका भारतीय टीम की सबसे ग्लैमरस खिलाड़ियों में से एक हैं और अपनी क्यूट स्माइल के लिए जानी जाती हैं। वह अब तक भारत के लिए 24 वनडे खेल चुकी हैं और 50.45 की बेहतरीन औसत से 1110 रन बना चुकी हैं। अगर वह नहीं खेलती हैं तो यूपी की टीम को उनकी कमी जरूर महसूस होगी।

9 of 12
हरलीन देओल - फोटो : Instagram
8. हरलीन देओल (यूपी वॉरियर्स)
हरलीन देओल भारत की सबसे क्यूट और ग्लैमरस खिलाड़ियों में गिनी जाती हैं। अपनी चुलबुली अंदाज से वह फैंस के दिल में एक अलग जगह बना चुकी हैं। हमेशा मुस्कुराते रहना हरलीन की खासियत है और वह इस सीजन यूपी के लिए खेलती दिखेंगी। 27 साल की हरलीन अब तक भारत के लिए 37 वनडे और 28 टी20 खेल चुकी हैं। वनडे में उनके नाम 32.81 की औसत से 1050 रन और टी20 में 92.02 के स्ट्राइक रेट से 311 रन हैं।  

10 of 12
चार्ली नॉट - फोटो : Instagram
9. चार्ली नॉट (यूपी वॉरियर्स)
ऑस्ट्रेलिया की इस 23 वर्षीय खिलाड़ी का यह पहला डब्ल्यूपीएल होगा। वह अब तक ऑस्ट्रेलिया के लिए भी डेब्यू नहीं कर पाई हैं, लेकिन यूपी ने उन्हें उनकी बैटिंग क्षमता पर टीम में लिया है। वह एक बैटिंग ऑलराउंडर हैं और ऑफ स्पिन गेंदबाजी करती हैं। चार्ली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और तस्वीरें साझा करती हैं।

11 of 12
मंधाना - फोटो : Instagram
10. स्मृति मंधाना (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु)
भारत की ओपनर मंधाना को दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला क्रिकेटर्स में से एक माना जाता है। उनकी फैन फॉलोइंग काफी है। 29 साल की मंधाना आरसीबी को एक बार चैंपियन बना चुकी हैं। वह अब तक भारत के लिए सात टेस्ट, 117 वनडे और 157 टी20 खेल चुकी हैं। टेस्ट में उनके नाम 57.18 की औसत से 629 रन, वनडे में 48.38 की औसत से 5322 रन और टी20 में 124.23 के स्ट्राइक रेट से 4102 रन हैं। टेस्ट में 149 रन, वनडे में 136 रन और टी20 में 112 रन उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी रही है।
विज्ञापन

12 of 12
डैनी वायट - फोटो : Instagram
11. डैनी वायट हॉज (गुजरात जाएंट्स)
इंग्लैंड की 34 साल की डैनी वायट सिर्फ ऑनफील्ड नहीं, बल्कि ऑफफील्ड भी अपने ग्लैमर की वजह से चर्चा में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी पार्टनर जॉर्जी हॉज के साथ सोशल मीडिया के जरिए फैन्स को बड़ी खबर दी थी। दोनों ने खूबसूरत सनसेट बैकग्राउंड में बेबी स्कैन की तस्वीरें शेयर करते हुए घोषणा की कि उनके घर जल्द ही बेबी गर्ल आने वाली है। वह अब तक इंग्लैंड के लिए चार टेस्ट, 120 वनडे और 178 टी20 खेल चुकी हैं। टेस्ट में उनके नाम 23.5 की औसत से 188 रन, वनडे में 23.57 की औसत से 2074 रन और टी20 में 129.22 के स्ट्राइक रेट से 3335 रन हैं। इसके अलावा वह वनडे में 27 विकेट और टी20 में 46 विकेट ले चुकी हैं।

टूर्नामेंट दो चरणों में बंटा होगा
महिला प्रीमियर लीग का पहला चरण नौ जनवरी से 17 जनवरी तक नवी मुंबई में खेला जाएगा। वहीं दूसरा चरण 19 जनवरी से पांच फरवरी तक वडोदरा (बारोडा) में आयोजित होगा। फाइनल मुकाबला भी वडोदरा में खेला जाएगा। लीग स्टेज में कुल 20 मुकाबले खेले जाएंगे। इसके बाद तीन फरवरी को एलिमिनेटर और दो दिन बाद यानी पांच फरवरी को फाइनल खेला जाएगा। शेड्यूल में सिर्फ दो डबल हेडर मुकाबले हैं।

पिछले सीजन्स के विजेता
मुंबई इंडियंस ने 2023 में खिताब जीता था, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2024 में चैंपियनशिप जीती थी। अब देखना दिलचस्प होगा कि 2026 में कौन सी टीम ट्रॉफी पर कब्जा जमाती है। अंक तालिका में शीर्ष पर रहने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंचेगी, जबकि दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को एलिमिनेटर खेलना होगा।

WPL 2026 पूरा शेड्यूल
मैच नं. तारीख होम टीम अवे टीम वेन्यू
1 9 जनवरी 2026 मुंबई इंडियंस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु नवी मुंबई
2 10 जनवरी 2026 यूपी वॉरियर्स गुजरात जाएंट्स नवी मुंबई
3 11 जनवरी 2026 मुंबई इंडियंस दिल्ली कैपिटल्स नवी मुंबई
4 12 जनवरी 2026 दिल्ली कैपिटल्स गुजरात जाएंट्स नवी मुंबई
5 13 जनवरी 2026 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यूपी वॉरियर्स नवी मुंबई
6 14 जनवरी 2026 मुंबई इंडियंस गुजरात जाएंट्स नवी मुंबई
7 15 जनवरी 2026 यूपी वॉरियर्स दिल्ली कैपिटल्स नवी मुंबई
8 16 जनवरी 2026 मुंबई इंडियंस यूपी वॉरियर्स नवी मुंबई
9 17 जनवरी 2026 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु गुजरात जाएंट्स नवी मुंबई
10 17 जनवरी 2026 यूपी वॉरियर्स मुंबई इंडियंस नवी मुंबई
11 18 जनवरी 2026 दिल्ली कैपिटल्स रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु नवी मुंबई
12 19 जनवरी 2026 गुजरात जाएंट्स रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु वडोदरा
13 20 जनवरी 2026 दिल्ली कैपिटल्स मुंबई इंडियंस वडोदरा
14 22 जनवरी 2026 गुजरात जाएंट्स यूपी वॉरियर्स वडोदरा
15 24 जनवरी 2026 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु दिल्ली कैपिटल्स वडोदरा
16 26 जनवरी 2026 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुंबई इंडियंस वडोदरा
17 27 जनवरी 2026 गुजरात जाएंट्स दिल्ली कैपिटल्स वडोदरा
18 29 जनवरी 2026 यूपी वॉरियर्स रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु वडोदरा
19 30 जनवरी 2026 गुजरात जाएंट्स मुंबई इंडियंस वडोदरा
20 1 फरवरी 2026 दिल्ली कैपिटल्स यूपी वॉरियर्स वडोदरा
21 3 फरवरी 2026 एलीमिनेटर - वडोदरा
22 5 फरवरी 2026 फाइनल - वडोदरा

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें