लिटन दास, जिन्हें टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए बांग्लादेश का कप्तान बनाया गया है, अनुभव, आंकड़ों और नेतृत्व का मजबूत संयोजन पेश करते हैं। धार्मिक पहचान के कारण ट्रोलिंग झेलने के बावजूद उन्होंने कभी मैदान से ध्यान नहीं हटाया। अब वर्ल्ड कप में लिटन पर नजरें होंगी।
लिटन दास को आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए बांग्लादेश क्रिकेट टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। मई 2025 में उन्हें आधिकारिक तौर पर बांग्लादेश का टी20 अंतरराष्ट्रीय कप्तान बनाया गया था और अब वह इस भूमिका को वर्ल्ड कप तक आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने नजमुल हुसैन शांतो की जगह ली है। अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज लिटन से उम्मीद की जा रही है कि वह मैदान के अंदर और बाहर दोनों जगह टीम को मजबूती देंगे।
विज्ञापन
2 of 7
लिटन दास
- फोटो : ANI
कौन हैं लिटन दास?
लिटन दास का जन्म 1994 में बांग्लादेश के दिनाजपुर ज़िले में एक बंगाली हिंदू परिवार में हुआ था। उन्होंने 2015 में भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया और महज आठ दिन बाद वनडे क्रिकेट में भी कदम रखा। उसी साल उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला। शुरुआत में लिटन एक विशेषज्ञ बल्लेबाज के रूप में टीम में आए थे, लेकिन 2017 में उन्हें विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी भी सौंपी गई, जिससे मुशफिकुर रहीम सिर्फ बल्लेबाज की भूमिका में खेलने लगे।
विज्ञापन
3 of 7
लिटन दास
- फोटो : ANI
करियर की यादगार पारियां
लिटन दास की सबसे यादगार पारी 2018 एशिया कप फाइनल में आई, जब उन्होंने भारत के खिलाफ शानदार शतक जड़ा। भले ही बांग्लादेश वह मुकाबला हार गया, लेकिन लिटन को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इसके बाद मार्च 2020 में उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ 143 गेंदों में 176 रन बनाए, जो आज भी वनडे क्रिकेट में किसी बांग्लादेशी बल्लेबाज का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है।
4 of 7
लिटन दास
- फोटो : ANI
कप्तानी का सफर
लिटन दास ने अपने करियर में अलग-अलग मौकों पर बांग्लादेश की कप्तानी की है, लेकिन 2025 में उन्हें पहली बार किसी एक फॉर्मेट का स्थायी कप्तान बनाया गया। टी20 अंतरराष्ट्रीय कप्तान के तौर पर यह उनके नेतृत्व का सबसे बड़ा इम्तिहान माना जा रहा है, खासकर ऐसे समय में जब बांग्लादेश युवा और आक्रामक क्रिकेट की ओर बढ़ रहा है।
विज्ञापन
5 of 7
लिटन दास
- फोटो : ANI
आंकड़ों में लिटन दास
लिटन दास ने अब तक टेस्ट क्रिकेट में 3,117 रन, वनडे में 2,569 रन और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 2,655 रन बनाए हैं। विकेट के पीछे उनकी फुर्ती और ऊपर के क्रम में उनकी बल्लेबाजी बांग्लादेश की टी20 रणनीति का अहम हिस्सा मानी जाती है। आगामी वर्ल्ड कप में उनसे परवेज हुसैन इमोन और तंजीद हसन के साथ मिलकर बल्लेबाजी को मजबूती देने की उम्मीद होगी।
विज्ञापन
6 of 7
लिटन दास
- फोटो : ANI
क्यों आए फैंस के निशाने पर?
2025 में बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BPL) के दौरान लिटन दास को अपने धार्मिक विश्वासों के कारण ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। ढाका कैपिटल्स की ओर से खेलते हुए, फॉर्च्यून बरिशाल के खिलाफ मैच में कुछ दर्शकों ने उन्हें 'भूया' जैसे अपशब्द कहे, जिसका मतलब 'नकली’ या 'बेकार' जैसा निकाला जाता है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में देखा गया कि लिटन बाउंड्री लाइन के पास फील्डिंग करते हुए चुपचाप यह सब सहते रहे और कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।
मैदान से जवाब देने की तैयारी
इस विवाद के बावजूद लिटन दास ने संयम और पेशेवर रवैये का परिचय दिया। अब टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कप्तान के तौर पर वह मैदान पर अपने प्रदर्शन और नेतृत्व से जवाब देने के इरादे से उतरेंगे।