India ODI Squad for NZ Series : न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया में कई अहम बदलाव देखने को मिल सकते हैं। कप्तान शुभमन गिल की वापसी तय मानी जा रही है, जबकि श्रेयस अय्यर अब भी अनफिट हैं। वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह को आराम मिल सकता है। चयनकर्ताओं के सामने बैकअप ओपनर, नंबर-चार बल्लेबाज और तेज गेंदबाजों को लेकर अहम फैसले लेने की चुनौती होगी।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान तीन या चार जनवरी को होने की संभावना है। इस सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे सीनियर खिलाड़ी नजर आएंगे, जबकि वर्कलोड मैनेजमेंट को ध्यान में रखते हुए हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह को आराम दिया जा सकता है।
विज्ञापन
2 of 11
शुभमन गिल और गौतम गंभीर
- फोटो : PTI
कप्तान शुभमन गिल की वापसी लगभग तय
चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका दौरे पर वनडे नहीं खेल पाने वाले कप्तान शुभमन गिल न्यूजीलैंड सीरीज में वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वह टेस्ट सीरीज के दौरान चोटिल हुए थे, लेकिन इसके बाद टी20 में सफल वापसी कर चुके हैं। ऐसे में गिल के एक बार फिर वनडे टीम की कप्तानी संभालने की पूरी संभावना है।
विज्ञापन
3 of 11
श्रेयस अय्यर
- फोटो : BCCI
श्रेयस अय्यर की फिटनेस बनी चिंता
वनडे टीम के उप कप्तान श्रेयस अय्यर फिलहाल फिट नहीं हैं। सितंबर में ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान कंधे में चोट लगने के बाद से वे क्रिकेट से दूर हैं और बंगलूरू स्थित नेशनल क्रिकेट एकेडमी में रिहैब कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें अब तक फिटनेस सर्टिफिकेट नहीं मिला है, जिससे न्यूजीलैंड सीरीज से उनका बाहर रहना लगभग तय माना जा रहा है।
4 of 11
बुमराह और हार्दिक
- फोटो : BCCI
हार्दिक और बुमराह को मिल सकता है ब्रेक
लगातार क्रिकेट और इंजरी इतिहास को देखते हुए ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को वनडे सीरीज से आराम दिया जा सकता है। दोनों खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप की योजना का अहम हिस्सा हैं और न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए उपलब्ध रहेंगे।
विज्ञापन
5 of 11
रोहित और कोहली
- फोटो : PTI
टॉप ऑर्डर और बैकअप ओपनर की तस्वीर
शुभमन गिल की वापसी के साथ शीर्ष तीन लगभग तय माने जा रहे हैं। ऐसे में रोहित शर्मा के साथ पिछली सीरीज में ओपनिंग करने वाले यशस्वी जायसवाल की जगह पर खतरा मंडरा रहा है। अगर चयनकर्ता यशस्वी को नहीं चुनते हैं तो विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को स्क्वॉड में शामिल किया जा सकता है, जो ओपनिंग के साथ-साथ मिडिल ऑर्डर और विकेटकीपिंग का बैकअप विकल्प भी हैं। ईशान को हाल ही में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद भारतीय टी20 टीम में दोबारा चुना गया था, जहां उन्होंने झारखंड को ऐतिहासिक खिताबी जीत दिलाते हुए कप्तानी की थी।
विज्ञापन
6 of 11
कोहली और ऋतुराज
- फोटो : BCCI
नंबर-चार की पोजिशन पर किसे मिलेगा मौका?
विराट कोहली का तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करना भी तय है। श्रेयस अय्यर की गैरमौजूदगी में नंबर-चार की जिम्मेदारी ऋतुराज गायकवाड़ को मिल सकती है। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इसी पोजिशन पर शतक जड़ा था। केएल राहुल एक बार फिर मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करते नजर आ सकते हैं।
विज्ञापन
7 of 11
ऋषभ पंत, ईशान किशन और शुभमन गिल
- फोटो : PTI
पंत अंदर या बाहर? उनकी जगह कौन लेगा?
ऋषभ पंत टीम में अपनी जगह बरकरार रख पाएंगे या नहीं, इसे लेकर बहस तेज है। विकेटकीपर-बल्लेबाज पंत ने जुलाई 2024 में श्रीलंका दौरे के बाद से एक भी वनडे मैच नहीं खेला है। मौजूदा विजय हजारे ट्रॉफी में भी उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। चार मैचों में उन्होंने सिर्फ एक अर्धशतक लगाया है और कुल 121 रन बनाए हैं, जो 30.25 की औसत से आए हैं। इसके अलावा, चयनकर्ताओं की नजर संजू सैमसन पर भी हो सकती है, जो लंबे समय से सीमित ओवरों के क्रिकेट में अपनी जगह के लिए दावेदारी पेश करते रहे हैं।
8 of 11
सुंदर-जडेजा-बुमराह
- फोटो : BCCI
ऑलराउंडर्स और स्पिन डिपार्टमेंट
हार्दिक की अनुपस्थिति में नीतीश कुमार रेड्डी को मौका मिल सकता है। स्पिन ऑलराउंडर के तौर पर रवींद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर टीम का हिस्सा होंगे। कुलदीप यादव स्पिन आक्रमण की अगुवाई कर सकते हैं।
9 of 11
शमी और सिराज
- फोटो : Instagram
तेज गेंदबाजी में क्या होगी बदलाव?
मोहम्मद सिराज की वनडे टीम में वापसी की संभावना भी दिख रही है है। घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बाद वे प्रसिद्ध कृष्णा या अर्शदीप सिंह की जगह ले सकते हैं। हालांकि, अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। हर्षित राणा का स्क्वॉड में होना तय है।
10 of 11
शमी
- फोटो : ANI
मोहम्मद शमी पर नजरें टिकीं
अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। चैंपियंस ट्रॉफी के बाद उनकी संभावित वापसी को लेकर काफी चर्चा है, लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या चयन समिति समय को पीछे मोड़ने के लिए तैयार है? 35 वर्षीय शमी ने मौजूदा विजय हजारे ट्रॉफी में चार मैचों में आठ विकेट चटकाए हैं और वह टीम के लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं, खासकर तब जब जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या को न्यूजीलैंड दौरे की वनडे सीरीज के लिए आराम दिए जाने की संभावना है।