श्रेयस अय्यर
- फोटो : IANS
श्रेयस अय्यर के सामने कप्तानी की चुनौती
श्रेयस अय्यर आईपीएल में पिछले तीन सत्रों के दौरान सफल कप्तान रहे हैं। उन्होंने कप्तान के तौर पर 57 में से 41 मैच जीते। 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स को खिताब दिलाया और 2025 में पंजाब किंग्स को उपविजेता बनाया। फिर भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनकी चुनौती अलग होगी। दरअसल, अय्यर दिसंबर 2023 के बाद पहली बार इस टी20 टीम का हिस्सा बने हैं। वह अपनी क्षमता के कारण नहीं, बल्कि टीम संयोजन की वजह से बाहर रहे थे, क्योंकि मध्यक्रम में सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा की मौजूदगी थी।
हालांकि बल्लेबाज के रूप में उनका प्रदर्शन लगातार शानदार रहा है। आईपीएल 2025 में उन्होंने 175.07 की स्ट्राइक रेट से 604 रन बनाए थे, जबकि आईपीएल 2026 में 168.81 की स्ट्राइक रेट से 498 रन जोड़े। मुख्य कोच गौतम गंभीर के साथ केकेआर में काम करने का अनुभव भी उनके लिए एक बड़ा फायदा माना जा रहा है।