वेस्टइंडीज
- फोटो : IANS
वेस्टइंडीज के लिए क्या है समीकरण?
बाकी मैच: वेस्टइंडीज बनाम आयरलैंड (27 जून, शाम 7 बजे से)
वेस्टइंडीज के लिए गणित सबसे आसान है। अगर टीम आयरलैंड को हरा देती है तो सीधे सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी और किसी अन्य नतीजे की जरूरत नहीं पड़ेगी। हालांकि अगर वेस्टइंडीज हार जाती है तो भी उसके पास मौका रहेगा, लेकिन इसके लिए अन्य मैचों के नतीजे उसके पक्ष में जाने होंगे।
वेस्टइंडीज तब भी पहुंच सकती है अगर
- इंग्लैंड, न्यूजीलैंड को हरा दे।
- स्कॉटलैंड, श्रीलंका को हरा दे।
अगर श्रीलंका स्कॉटलैंड को 50 रन से हरा देता है और अंक बराबर होने की स्थिति बनती है, तब वेस्टइंडीज को अपनी हार का अंतर सीमित रखना होगा।
ऐसी स्थिति में (यहां दिए गए सभी नेट रन रेट के अनुमान 150 रन के पहली पारी के स्कोर को आधार मानकर निकाले गए हैं)-
- लक्ष्य का पीछा करते हुए 25 रन से कम अंतर से हारना होगा, या
- यदि पहले बल्लेबाजी की हो तो विपक्षी टीम को 19 गेंद से ज्यादा शेष रहते लक्ष्य हासिल नहीं करने देना होगा।