टीम इंडिया के ऑलराउंडर युवराज सिंह को दूल्हा बनते देखने का प्रशंसकों का पुराना सपना अब पूरा होने जा रहा है। युवराज की शादी की तारीख का ऐलान हो गया है। इसके साथ ही यह तय हो गया है कि वह अपने 35वीं वर्षगांठ से पहले दूल्हा बन जाएंगे।
विज्ञापन
आ गई युवराज सिंह और हेजेल कीच की शादी की तारीख
2 of 5
- फोटो : instagram
विस्फोटक बल्लेबाज युवराज ने पिछले साल दीवाली के समय बॉलीवुड अभिनेत्री हेजल कीच के साथ इंडोनेशिया के बाली द्वीप में सगाई की थी। पहले यह खबर थी कि युवराज और हेजल क्रिकेटर के जन्मदिन (12 दिसंबर) के दिन शादी होगी, लेकिन बाद में मां शबनम ने इससे इनकार किया और खुद युवराज ने बताया कि उनकी शादी बर्थडे से पहले दिसंबर के पहले हफ्ते में होगी।
विज्ञापन
आ गई युवराज सिंह और हेजेल कीच की शादी की तारीख
3 of 5
क्रिकेटर युवराज सिंह मां के साथ
- फोटो : file photo
अब युवराज की शादी की तारीख का ऐलान हो गया है और शादी दिसंबर से पहले हो रही है। टाइम्स ऑफ इंडिया पर लगी खबर के अनुसार दोनों क्रिकेटर के गृहनगर में 30 नवंबर को सात फेरे ले लेंगे। वैसे उनकी शादी को लेकर कई तारीखों की चर्चा चल रही थी लेकिन अब 30 नवंबर तय कर दिया गया है।
आ गई युवराज सिंह और हेजेल कीच की शादी की तारीख
4 of 5
युवराज सिंह से जुड़े सूत्रों के अनुसार, शादी के कार्यक्रम बेहद निजी तौर पर आयोजित किए जाएंगे। 30 को शादी होने के बाद दिसंबर के पहले हफ्ते में रिसेप्शन किया जाएगा। रिसेप्शन 5 और 7 दिसंबर के बीच हो सकता है।
सूत्रों के अनुसार, युवराज सिंह भारतीय मूल की ब्रिटिश अभिनेत्री हेजल कीच को 3 साल से जानते हैं, लेकिन दोनों के बीच प्रेम संबंध पिछले साल नवंबर में सगाई से करीब 3 महीने शुरू हुआ था। पिछले साल उन्होंने ऐलान किया था कि 2016 के जाड़े में वह शादी करेंगे। युवराज ने हाल ही में दलीप ट्रॉफी में इंडिया रेड की अगुवाई की थी जो फाइनल तक पहुंची थी।