फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां ने दी है कसम, जिसकी वजह से कभी बाइक नहीं चला सके युवराज सिंह

Sat, 28 Oct 2017 01:12 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
1 of 5
युवराज सिंह
युवराज सिंह टीम इंडिया के सबसे चर्चित क्रिकेटरों में से एक हैं। उन्होंने बल्लेबाजी के कुछ ऐसे रिकॉर्ड्स अपने नाम किए हैं, जिनका टूटना काफी मुश्किल है। इसके अलावा युवराज सिंह का ऑटोमोबाइल्स में भी काफी इंटरेस्ट है। युवराज और महेंद्र सिंह धोनी को टीम इंडिया का सबसे बड़ा बाइक फ्रीक माना जाता है। हालांकि, इतना बड़ा शौक होने के बावजूद भी युवराज सिंह को आपने कभी बाइक चलाते हुए नहीं देखा होगा।
विज्ञापन

2 of 5
युवराज सिंह - फोटो : अमर उजाला
युवराज सिंह को कई बार टू-व्हीलर पर घूमते हुए देखा है। ऑटोमोबाइल के लिए जुनूनी युवी के बारे में ये बात जानना हैरानीभरा है कि उन्होंने कभी बाइक नहीं चलाई। 35 वर्षीय युवराज ने हाल ही में बाइक नहीं चलाने की असली वजह बताई है। उन्होंने एक अखबार को दिए इंटरव्यू में जो खुलासा किया है, वो जानकर आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
विज्ञापन

3 of 5
demo pic
दरअसल, युवराज का दबदबा जितना स्टेडियम के अंदर होता है, उतना उनके घर में नहीं। युवी के घर में उनकी मां की चलती है। इकॉनोमिक टाइम्स से बातचीत करते हुए युवराज ने बताया कि उनकी मां ने बाइक चलाने पर बैन लगा रखा है। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने साथ ही कहा कि अगर उन्होंने ये बात नहीं मानी और बाइक चलाई तो उनकी मां घर छोड़ कर चली जाएंगी और उनसे कही दूर रहेंगी।

4 of 5
yuvraj - फोटो : अमर उजाला
युवराज ने कहा, 'मुझे बाइक चलाने की इजाजत नहीं है। मेरी मां ने कसम ली है। जिस दिन मैंने बाइक चलाई, उस दिन वो घर छोड़कर चली जाएंगी। उनको अपने साथ घर में रखने के लिए मैं बाइक नहीं चला सकता।' इसके अलावा युवी ने कहा कि उनके पास कार का काफी अच्छा कलेक्शन है और उनकी पसंदीदा कार 'मर्सीडीज बेंज' है। यह कार न सिर्फ युवी बल्कि उनकी मां शबनम सिंह को भी बहुत पसंद है। युवी के पास इसके अलावा ऑडी और बीएमडब्लू भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
युवराज ​सिंह
युवराज ने कहा, 'मुझे सभी कार चलाना पसंद है। मेरे पास मर्सीडीज, ऑडी और बीएमडब्लू है। दो कार मुझे मिली जब मैंने छक्के जमाए थे। मेरी पसंदीदा कार मर्सीडीज बेंज है जो मां की चार है।' युवराज ने जून में टीम इंडिया के लिए आखिरी मैच खेला था और इसके बाद खराब फिटनेस के कारण वो टीम से बाहर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें