फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट कोहली के साथ शादी की रिपोर्ट्स पर अनुष्का शर्मा ने दिया बड़ा बयान

Sat, 28 Oct 2017 08:50 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
1 of 5
Virat Kohli
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की दिसंबर में शादी को लेकर इस महीने कई रिपोर्ट्स आई। हालांकि, अनुष्का ने इस तरह की सभी रिपोर्ट्स को खारिज कर दिया है। 
विज्ञापन

2 of 5
विराट कोहली, अनुष्का शर्मा - फोटो : Manyawar
इन दोनों की शादी की रिपोर्ट्स का सबसे बड़ा कारण रहा अनुष्का और विराट का एक विज्ञापन साथ करना। इस विज्ञापन के बाद से टीम इंडिया के कप्तान और बॉलीवुड की हसीना की शादी की खबरें मीडिया में छाने लगी।
विज्ञापन

3 of 5
विराट कोहली, अनुष्का शर्मा - फोटो : Manyawar
विज्ञापन में दिख रहा है कि भारतीय कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा एक जोड़ी की शादी में साथ में हैं। इसमें दोनों शादी को लेकर कुछ विचार विमर्श करते हुए नजर आ रहे हैं। कोहली ने वादा किया कि वो महीने में 15 दिन खाना पकाएंगे, जिसे सुनकर अनुष्का ने बेझिझक अपनी सहमती दे दी।

4 of 5
विराट कोहली, अनुष्का शर्मा
हालांकि, बॉलीवुड बबल की रिपोर्ट के मुताबिक यह खबर सही नहीं है। उनकी रिपोर्ट में कहा गया है कि उन्होंने अनुष्का शर्मा से संपर्क किया है और उनके प्रवक्ता ने शादी की खबरों को खारिज किया है। प्रवक्ता ने कहा, 'इस तरह की कोई खबर सही नहीं है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : Pintrest
दरअसल, मीडिया में खबरें आई थी कि टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली दिसंबर में निजी कारणों से आराम करेंगे। यह खबर सही नहीं थी क्योंकि विराट कोहली दिसंबर में श्रीलंका के खिलाफ घोषित टेस्ट टीम की अगुवाई करते नजर आएंगे। वैसे आपको बता दें कि विराट कोहली और अनुष्का की शादी की खबरें नई बात नहीं है। पिछले साल भी इन दोनों के शादी करने की खबरें सामने आई थी। तब कप्तान कोहली ने इसे अफवाह करार दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें