फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवराज सिंह देश के टॉप 74 क्रिकेटरों की लिस्ट से बाहर

Fri, 08 Sep 2017 08:29 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
1 of 6
युवराज सिंह - फोटो : Twitter
राष्ट्रीय चयन समिति ने गुरुवार को चौथी स्ट्रिंग की 14 सदस्यीय बोर्ड प्रेसीडेंट इलेवन टीम की घोषणा कर दी है, जो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अभ्यास मैच खेलेगी। इसमें युवराज सिंह को शामिल जगह नहीं मिली है और अब वो देश के टॉप 74 क्रिकेटरों की लिस्ट से बाहर हो गए हैं।
विज्ञापन

2 of 6
युवराज सिंह
चयन समिति से संकेत मिले हैं कि श्रीलंका को उसके घर में धूल चटाने वाली 15 सदस्यीय भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी वन-डे सीरीज में बरकरार रखा जाएगा। हालांकि, इसमें कुछ बदलाव हो सकते हैं क्योंकि दिलीप ट्रॉफी खेली जा रही है और इसमें खेल रहे 45 खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजर रखी जाएगी। 
विज्ञापन

3 of 6
सुरेश रैना
भारतीय टीम के क्रिकेटर सुरेश रैना को दिलीप ट्रॉफी में खेल रहे 45 खिलाड़ियों की लिस्ट में जगह मिली है। इसका स्पष्ट मतलब है कि रैना चयनकर्ताओं के रेडार पर हैं। दिलीप ट्रॉफी के 45 और भारतीय टीम के 15 क्रिकेटरों को जोड़े तो देश के शीर्ष 60 खिलाड़ियों की लिस्ट पूरी हो जाती है। 

4 of 6
युवराज सिंह - फोटो : IPL
इसके अलावा चयनकर्ता आईपीएल और विजय हजारे ट्रॉफी में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर भी ध्यान दे रहा है। युवराज को इन 14 खिलाड़ियों में भी जगह नहीं मिली है। इसका मतलब है कि युवराज सिंह देश के टॉप 74 क्रिकेटरों की लिस्ट से बाहर हैं। ऐसे में उनका टीम इंडिया में वापसी करना मुश्किल हो सकता है।
विज्ञापन

5 of 6
युवराज सिंह
बीसीसीआई के एक अधिकारी ने गुरुवार को पीटीआई को अपना नाम सामने नहीं आने की शर्त पर बताया, 'युवराज की फिटनेस में लगातार गिरावट आ रही है और कोच रवि शास्त्री व कप्तान विराट कोहली संकेत दे चुके हैं कि टीम इंडिया में जगह बनाने के लिए फिटनेस का स्तर बरकरार रखना होगा। चयनकर्ता और टीम प्रबंधन भी आगे की योजनाओं पर ध्यान दे रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
युवराज सिंह - फोटो : SELF
प्रसाद की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने 14 सदस्यीय टीम की घोषणा की है, जिसमें आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करने वाले राहुल त्रिपाठी, नितीश राणा और वाशिंगटन सुंदर को जगह दी है। इसके अलावा दिल्ली के बाएँ हाथ के तेज गेंदबाज कुलवंत खेजरोलिया को भी शामिल किया गया है। बताया जा रहा है कि आईपीएल में मुंबई इंडियन्स का हिस्सा रहे दिल्ली का ये तेज गेंदबाज लगातार 140 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करने की क्षमता रखता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें