भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबों में खेले गए टी-20 मैच में टीम इंडिया ने श्रीलंकाई टीम को 7 विकेट से मात दी। टीम इंडिया की जीत में कप्तान विराट कोहली ने शानदार भूमिका अदा की। विराट ने 82 रन बनाए। उनकी इस पारी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच भी चुना गया। ये मैच विराट के करियर का पचासवां टी-20 मैच था। वो यह उपलब्धि हासिल करने वाले पांचवें भारतीय हैं। अपने पचावसें मैच में विराट अपने चिर-परिचित अंदाज में बल्लेबाजी की और कई विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। इन रिकॉर्ड्स ने एक बार फिर ये साबित कर दिया कि विराट को यू हीं "किंग ऑफ चेज" नहीं कहा जाता आईए जानते हैं विराट ने कौन से रिकॉर्ड अपने नाम किए।
विज्ञापन
अमला को पीछे छोड़ सबसे तेज 15 हजार इंटरनेशनल रन बनाने वाले बल्लेबाज बने विराट
2 of 8
विराट कोहली
- फोटो : PTI
विराट कोहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेजी से 15 हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। विराट ने अंतरराष्ट्रीय करियर की 333वीं पारी में ये मुकाम हासिल कर दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज हाशिम अमला को पीछे छोड़ दिया है। अमला ने 336 पारियों में ये कारनामा किया था।
विज्ञापन
अमला को पीछे छोड़ सबसे तेज 15 हजार इंटरनेशनल रन बनाने वाले बल्लेबाज बने विराट
3 of 8
विराट कोहली
- फोटो : PTI
विराट कोहली ने कोलंबो में 82 रन की पारी खेलकर टीम इंडिया को जीत दिलाई। इस पारी के साथ ही विराट रनों का पीछा करते हुए टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में बतौर कप्तान सबसे लंबी पारी खेलने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। इस मामले में स्टीव स्मिथ(90) और क्रिस गेल(88) पहले और दूसरे पायदान पर हैं।
अमला को पीछे छोड़ सबसे तेज 15 हजार इंटरनेशनल रन बनाने वाले बल्लेबाज बने विराट
4 of 8
विराट कोहली
- फोटो : PTI
विराट के नाम टी-20 में रनों का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। इस पारी के दौरान ही वह टी-20 मैचों में रनों का पीछा करते हुए 1 हजार से ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज भी बन गए हैं। इससे पहले ये कारनाम केवल न्यूजीलैंड के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज ब्रैंडन मैकुलम ही कर सके थे। टी-20 में रनों का पीछा करते हुए विराट के नाम 1007 रन हो गए हैं जबकि मैकुलम के नाम 1006 रन हैं। तीसरे नंबर पर काबिज ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर के नाम 892 रन दर्ज हैं।
विज्ञापन
अमला को पीछे छोड़ सबसे तेज 15 हजार इंटरनेशनल रन बनाने वाले बल्लेबाज बने विराट
5 of 8
विराट कोहली
विराट अंतरराष्ट्रीय टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में तीसरे पायदान पर आ गए हैं। उन्होंने कोलंबो में 82 रन की अर्धशतकीय पारी के दौरान कीवी बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल(1806) को पीछे छोड़ा। विराट ने नाम अब टी-20 इंटरनेशनल में रन हो गए हैं। विराट से आगे न्यूजीलैंड के ब्रैंडन मैकुलम (2140) और श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान(1889) हैं। दोनों ही बल्लेबाज इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं। ऐसे में विराट जल्द ही टी-20 में रनों के बादशाह बन जाएंगे।
विज्ञापन
अमला को पीछे छोड़ सबसे तेज 15 हजार इंटरनेशनल रन बनाने वाले बल्लेबाज बने विराट
6 of 8
विराट कोहली
- फोटो : PTI
टी-20 में किसी टीम के खिलाफ लगातार चार मैचों में चार अर्धशतकीय पारी खेलने वाले विराट अकेले खिलाड़ी हैं। कोलंबों में श्रीलंका के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेलकर विराट ने दूसरी बार ये कारनामा किया है। इससे पहले वो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार चार पारियों में चार अर्धशतक जड़ चुके हैं।
विज्ञापन
अमला को पीछे छोड़ सबसे तेज 15 हजार इंटरनेशनल रन बनाने वाले बल्लेबाज बने विराट
7 of 8
एम एस धोनी और विराट कोहली
- फोटो : PTI
विराट कोहली क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में अर्धशतक बनाने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए हैं। धोनी ने 10 साल टी-20 में कप्तानी की, लेकिन इस फॉर्मेट में वो कोई अर्धशतक नहीं बना सके। उनके नाम अंतरराष्ट्रीय टी-20 में केवल एक अर्धशतक दर्ज है जो उन्होंने इस साल जनवरी में कप्तानी छोड़ने के बाद बनाया था।
अमला को पीछे छोड़ सबसे तेज 15 हजार इंटरनेशनल रन बनाने वाले बल्लेबाज बने विराट
8 of 8
विराट कोहली मनीष पांडे
- फोटो : PTI
श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो टी-20 में विराट कोहली और मनीष पांडे के बीच तीसरे विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी हुई। ये रनों का पीछा करते हुए टी-20 में भारत की ओर से हुई सबसे लंबी साझेदारी है। इससे पहले ये रिकॉर्ड एमएस धोनी और केएल राहुल के नाम दर्ज था। दोनों के बीच अमेरिका के फ्लोरिडा में वेस्टइंडीज के खिलाफ 107 रन की साझेदारी हुई थी।