फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरलीन देओल: भारतीय महिला क्रिकेट की नई सनसनी, खेल से मचा रही हैं धमाल

Fri, 10 May 2019 09:04 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
हरलीन देओल - फोटो : अमर उजाला
पिछले कुछ सालों में नए चेहरों और खिलाड़ियों की वजह से भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने तेजी से अपनी पहचान बनाई है। मिताली राज और झूलन गोस्वामी जैसे अनुभवी और दिग्गज खिलाड़ियों के युग के बाद अब भारतीय महिला टीम में युवा खिलाड़ियों का दबदबा दिखने लगा है।

स्मृति मंधना और हरमनप्रीत कौर जैसी खिलाड़ियों ने अपने खेल क्षमता और बेबाक अंदाज से बहुत तेजी से विश्व पटल पर अपनी छाप छोड़ी है। शायद एक वजह यह भी है कि पुरुषों के क्रिकेट के बीच लोगों ने महिलाओं की क्रिकेट में भी दिलचस्पी लेना शुरु कर दिया है।

भारत में महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के क्रम में ही महिलाओं की टी-20 लीग का आयोजन किया गया है। जयपुर में चल रही इसी लीग से एक 20 वर्षीय महिला खिलाड़ी ने अपने दमदार खेल से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है।
 
विज्ञापन

2 of 7
हरलीन - फोटो : social media
हम बात कर रहे हैं हरलीन देओल की जिन्होंने हाल ही में भारतीय महिला क्रिकेट टीम में डेब्यू किया। हरमनप्रीत कौर की इस फैन को उनकी ही जगह पर टीम में शामिल किया गया था। 
विज्ञापन

3 of 7
हरलीन - फोटो : social media
हरलीन ने इसी साल फरवरी में वानखेड़े स्टेडियम में मात्र 20 साल की उम्र में इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू किया था। हालांकि उस मैच में वो कुछ खास नहीं कर पाई थी.

4 of 7
हरलीन इंडिया - फोटो : file
पंजाब से आने वाली हरलीन ने क्रिकेट प्रेम की वजह से 13 साल की उम्र में घर छोड़ दिया और हिमाचल चली गई और वहां क्रिकेट खेलना शुरू किया। उन्होंने हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के साथ जुड़कर प्रोफेशनल क्रिकेट की शुरुआत की।
 
विज्ञापन

5 of 7
हरलीन - फोटो : social media
चैलेंजर्स ट्रॉफी में इंडिया रेड की तरफ से खेलते हुए उन्होंने तीन मुकाबलों में 119 रन बनाने के बाद उन्हें चोटिल हरमनप्रीत की जगह टीम इंडिया में शामिल किया गया। 
विज्ञापन

6 of 7
हरलीन - फोटो : social media
महिला IPL में भी हरलीन ने अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रेलब्लेजर टीम की तरफ से लगातार दो मैचों में 20-30 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। इसी वजह से टीम की कप्तान स्मृति मंधना ने भी उनकी खूब तारीफ की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
हरलीन - फोटो : social media
भारत के सबसे होनहार ऑलराउंडर्स में से एक, हरलीन देओल ने अपने क्रिकेटिंग करियर की शुरुआत 8 साल की उम्र में की थी। उन्होंने अपने भाई के साथ खेलना शुरू कर दिया था। समर्पण और कड़ी मेहनत ने उनके सपने को पूरा किया और उन्हें देश के लिए खेलने का मौका मिला। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें