ICC WTC 2025 Points Table Update: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में क्वालिफाई की जुगत में लगी भारतीय टीम को इस हार से थोड़ा झटका लगा है, लेकिन भारत अब भी डब्ल्यूटीसी की अंक तालिका में शीर्ष पर बना हुआ है।
रोहित शर्मा की अगुआई वाली भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ बंगलुरू में खेले गए पहले टेस्ट मैच में हार का सामना करना पड़ा। भारत इस तरह तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 0-1 से पीछे हो गई है। न्यूजीलैंड ने 36 साल भारत के खिलाफ उसी की जमीन पर कोई टेस्ट मैच जीता है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में क्वालिफाई की जुगत में लगी भारतीय टीम को इस हार से थोड़ा झटका लगा है, लेकिन भारत अब भी डब्ल्यूटीसी की अंक तालिका में शीर्ष पर बना हुआ है।
विज्ञापन
2 of 4
भारत बनाम न्यूजीलैंड
- फोटो : BCCI
भारत का विजयी अभियान रुका
कीवी टीम ने 36 साल बाद भारत में कोई टेस्ट जीता है। इससे पहले 1969 में न्यूजीलैंड ने भारत को ग्राहम डॉलिंग की कप्तानी में नागपुर में 167 रन से हराया था। वहीं, 1988 में वानखेड़े में जॉन राइट की कप्तानी मे न्यूजीलैंड ने भारत रो 136 रन से हराया था। पहली बार कीवी टीम चेज करते हुए जीती है। इसी के साथ भारत के टेस्ट में लगातार जीत का सिलसिला भी टूट गया। भारत ने इस मैच से पहले अपने घर में ही लगातार छह टेस्ट जीते थे। 25 जनवरी को इंग्लैंड ने हैदराबाद में टीम इंडिया को 28 रन से हराया था। इसके बाद भारत ने लगातार छह मैच जीते। अब यह सिलसिला टूट गया है। इतना ही नहीं 24 साल बाद किसी मेहमान टीम ने भारत में 100+ रन का लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल किया है। पिछली बार ऐसा साल 2000 में हुआ था। तब दक्षिण अफ्रीका ने वानखेड़े में भारत के खिलाफ 164 रन का लक्ष्य हासिल किया था।
विज्ञापन
3 of 4
भारत बनाम न्यूजीलैंड
- फोटो : PTI
पहली पारी में सस्ते में सिमट गई थी भारतीय टीम
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले दिन का खेल पूरी तरह से बारिश से धुल गया था। उस दिन टॉस भी नहीं हो सका था। दूसरे दिन टॉस हुआ और भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। रोहित का यह फैसला गलत साबित हुआ और भारत की पहली पारी 46 रन पर सिमट गई। भारतीय बल्लेबाजी क्रम ताश के पत्तों की तरह बिखर गया और टीम के 11 खिलाड़ी मिलकर 50 रन भी नहीं बना सके।
भारत को जीतने होंगे पांच मुकाबले
भारत के लिए डब्ल्यूटीसी के फाइनल में पहुंचने की राह थोड़ी कठिन जरूर हो गई है, लेकिन उसके पास अभी भी वापसी करना का मौका है। भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ अभी दो टेस्ट मैच और खेलने हैं जिसके बाद उसे अगले महीने से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। यानी उसे अभी सात मैच खेलने हैं जिसमें से डब्ल्यूटीसी की अंक तालिका में शीर्ष दो में बने रहने के लिए उसे पांच मैच हर हाल में जीतने होंगे। भारत अगर न्यूजीलैंड के खिलाफ शेष दो मैच और ऑस्ट्रेलिया दौरे पर तीन मैच भी जीतने में सफल रहा तो अगले साल होने वाले डब्ल्यूटीसी के फाइनल में जगह बना लेगा।