विश्व कप के लिए दक्षिण अफ्रीकी टीम
- फोटो : क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका
दक्षिण अफ्रीका
1992 में विश्व कप पदार्पण के बाद दक्षिण अफ्रीका चार बार इन महामुकाबलों के सेमीफाइनल में पहुंच चुका है, लेकिन आज तक उसे खिताब नसीब नहीं हुआ। जिसके चलते उन पर चोकर्स का ठप्पा लगा हुआ है। अभ्यास मुकाबले में हाशिम अमला ने दो अर्धशतक ठोक फार्म में वापसी कर ली है। इंग्लैंड के खिलाफ कल होने वाले मैच में डेल स्टेन नहीं होंगे अगर वह आगे के मैचों में फिट हुए तो खगीसो रबादा, लुंगी नगीदी, इमरान ताहिर के साथ तो दक्षिण अफ्रीकी आक्रमण कहर ढाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा। टीम की सफलता काफी हद तक कप्तान फाफ डु प्लेसी, जेपी ड्यूमनी, डेविड मिलर की बल्लेबाजी पर निर्भर करेगी।