फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान-वेस्टइंडीज के मैच में लगी रिकार्ड्स की झड़ी, गेल ने रचा इतिहास

Sat, 01 Jun 2019 12:55 PM IST
Trainee Trainee स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
वेस्टइंडीज बनाम पाकिस्तान - फोटो : pti
पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच गुरुवार को खेले गए विश्व कप के दूसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज ने दमदार खेल दिखाते हुए पाकिस्तान को बुरी तरह से मात दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान टीम 105 रनों पर सिमट गई, वेस्टइंडीज ने इस लक्ष्य को मात्र  13.4 ओवर में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस मैच में कई रिकार्ड बने। आइए बताते हैं, उन ऐतिहासिक रिकॉर्ड के बारे में। 
विज्ञापन

2 of 7
पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज - फोटो : social Media
विश्व कप के मैच में 105 रन पर पूरी पाकिस्तानी टीम पवेलियन लौट गई,  वर्ल्ड कप में यह पाकिस्तान का दूसरा सबसे कम स्कोर है। इससे पहले 1992 के विश्व कप टूर्नामेंट में इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तानी टीम मात्र 74 रनों पर ढे़र हो गई थी।
विज्ञापन

3 of 7
पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज - फोटो : पीटीआई
बची हुई गेंद के हिसाब से विश्व कप में पाकिस्तानी टीम की सबसे बड़ी हार है। वेस्टइंडीज नें 218 गेंद शेष रहते ही जीत हासिल कर ली। 

4 of 7
क्रिस गेल - फोटो : social Media
वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल (40) ने पाकिस्तान के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज के मैदान पर तीन छक्के लगाकर विश्व कप में सबसे अधिक छक्के लगाने के मामले में एबी डीविलियर्स के (38 छक्के) रिकॉर्ड को तोड़ दिया। 
विज्ञापन

5 of 7
पाकिस्तानी क्रिकेट टीम - फोटो : social Media
एकदिवसीय मैचों में यह पाकिस्तान की लगातार 11वीं हार है। पाकिस्तान की टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जनवरी में सीरीज का आखिरी मैच हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज के सभी मैच हारे,  मई में इंग्लैंड के खिलाफ भी उन्हें लगातार चार मैच में हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन

6 of 7
क्रिस गेल - फोटो : social Media
क्रिस गेल ने लगातार 6 वनडे में 50 से ऊपर का स्कोर बनाया। पाकिस्तान के खिलाफ अर्धशतक से पहले इंग्लैंड के खिलाफ फरवरी-मार्च में खेली गई वनडे सीरीज में उन्होंने 135, 50, 162 और 77 रनों का स्कोर बनाया था। उससे पहले 2018 में बांग्लादेश के खिलाफ भी उन्होंने 73 रनों की पारी खेली थी। विश्व कप में सबसे अधिक अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के जावेद मियांदाद के (9) नाम है। गेल ने गार्डन ग्रीनिज और मोहम्मद यूसुफ जैसे बल्लेबाजों की बराबरी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
क्रिस गेल - फोटो : सोशल मीडिया
क्रिस गेल ने इस मैच में अर्धशतक बनाकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 19 हजार रन पूरे किए। ऐसा करने वाले वह वेस्टइंडीज के तीसरे खिलाड़ी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें